{"_id":"66051e819c1e56ee9f0e4a22","slug":"a-complete-unknown-to-the-apprentice-these-15-most-anticipated-biopic-movies-from-hollywood-2024-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hollywood Biopics 2024: इन 15 बायोपिक में दिखेंगे धमाकेदार सितारे, ट्रंप से लेकर जैक्सन तक की बायोपिक कतार में","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Hollywood Biopics 2024: इन 15 बायोपिक में दिखेंगे धमाकेदार सितारे, ट्रंप से लेकर जैक्सन तक की बायोपिक कतार में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:33 PM IST
सार
बॉक्स ऑफिस पर इस शैली की फिल्में सोने की खान साबित हो सकती हैं। हाल ही में ऑस्कर विजेता रहीं ओपेनहाइमर, बोहेमियन रैप्सोडी डार्केस्ट ऑवर ये सभी फिल्में बायोपिक थीं। ऐसे में जानते हैं आगामी बायोपिक फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 16
आगामी बायोपिक फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछले काफी वर्षों से कई बायोपिक फिल्में रिलीज हुई हैं। इसमें कई सफल और कई असफल साबित हुई हैं। हॉलीवुड में भी कई बायोपिक फिल्में रिलीज की कतार में हैं। पैरामाउंट पिक्चर्स के पास बॉब मार्ले की बायोपिक वन लव पहले से ही साल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इसके अलावा 2024 में ही रेजिना किंग की शर्ली भी रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस शैली की फिल्में सोने की खान साबित हो सकती हैं। हाल ही में ऑस्कर विजेता रहीं ओपेनहाइमर, बोहेमियन रैप्सोडी डार्केस्ट ऑवर ये सभी फिल्में बायोपिक थीं। ऐसे में जानते हैं आगामी बायोपिक फिल्मों के बारे में...
2 of 16
टिमोथी चालमेट
- फोटो : सोशल मीडिया
ए कम्प्लीट अननोन
जेम्स मैनगोल्ड की 'ए कम्प्लीट अननोन' में बॉब डायलन का किरदार निभाने के लिए टिमोथी चालमेट कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह इसमें 1960 के दशक की शुरुआत में यात्रा करेंगे। वह संगीत के दिग्गज के मिनेसोटा से न्यूयॉर्क आगमन और ग्रीनविच विलेज के सीन में उनका वर्णन करेगें। शूटिंग के दौरान की चालमेट की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वह 60 के दशक की वेशभूषा में नजर आए।
3 of 16
जेरेमी एलन व्हाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
नेब्रास्का
द बियर स्टार जेरेमी एलन व्हाइट अगली बार एक बायपोकि में दिखाई दे सकते हैं। नेब्रास्का में वह ब्रूस स्प्रिंगस्टीन की भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। 1982 का यह एल्बम दर्शकों को काफी पसंद आई थी। स्प्रिंगस्टीन ने अपने न्यू जर्सी बेडरूम में चार-ट्रैक कैसेट पर नेब्रास्का कुछ साल पहले रिकॉर्ड किया था। यह फिल्म वॉरेन जेन्स पर आधारित है। ए24 भी इस परियोजना में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
सेलेना गोमेज एक नई बायोपिक में गायिका-गीतकार लिंडा रॉनस्टैड की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। संगीत फिल्म वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन में है। इसमें जेम्स कीच सहित निर्माता शामिल हैं। उन्होंने 2019 में 'लिंडा रॉनस्टैड: द साउंड ऑफ माई वॉयस' और रॉनस्टैड के प्रबंधक जॉन बॉयलान का निर्माण किया था। फिलहाल फिल्म में किसी अन्य स्टार की कास्टिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
5 of 16
बीटल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
बीटल्स
सैम मेंडेस ने बीटल्स की कहानी को बताने के लिए लंबी और घुमावदार राह चुनी है। इसमें 2027 में रिलीज के लिए निर्धारित चार अलग-अलग बायोपिक्स हैं। प्रत्येक फिल्म को एक अलग बीटल के दृष्टिकोण से बताया जाएगा। फिलहाल फिल्म में किसी की कास्टिंग की घोषणा नहीं की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।