फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बीच मिया खलीफा ने की शादी? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

Tue, 21 Apr 2020 05:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 21 Apr 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Adult Star Mia Khalifa Got Married With Boyfriend Robert Sandberg During Lockdown Video Goes Viral
मिया खलीफा, रॉबर्ट स्टैनबर्ग - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का कहर देशभर में देखा जा रहा है। जिसकी वजह से कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। स्थिति इस समय ऐसी है कि कोई भी मांगलिक कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में lockdown की वजह से कई सारे लोगों को अपनी शादियां टालना पड़ गई हैं। लेकिन इसी बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि पूर्व अडल्ट स्टार मिया खलीफा ने लॉकडाउन के बीच ही शादी कर ली है।

Adult Star Mia Khalifa Got Married With Boyfriend Robert Sandberg During Lockdown Video Goes Viral
मिया खलीफा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों खबर आई थी कि लॉकडाउन के मद्देनजर कई फिल्मी और टेलीविजन स्टार्स की शादी की तारीख आगे बढ़ गई है। इन्हीं में से एक नाम पूर्व अडल्ट स्टार मिया खलीफा का भी था। खबर थी कि मिया की शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इस बात की जानकारी खुद मिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। लेकिन अब हाल ही में खबर सामने आ रही है कि मिया खलीफा ने लॉकडाउन के बीच ब्वॉयफ्रैंड संग शादी रचा ली है।

Adult Star Mia Khalifa Got Married With Boyfriend Robert Sandberg During Lockdown Video Goes Viral
Mia Khalifa - फोटो : social media

दरअसल हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मिया खलीफा रॉबर्ट के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो मिया ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है। इस वीडियो को साझा करते हुए मिया रॉबर्ट को अपना पति बताया है। जिसके बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि मिया ने लॉकडाउन के दौरान ही रॉबर्ट से शादी कर ली है। मिया ने इस वीडियो पर लिखा है, 'मेरे पति जो कि एक जरूरी सेवा से जुड़े हैं, मेरे साथ मस्ती कर रहे हैं।'

View this post on Instagram

At least one of us isn’t useless @robertsandberg 🥰

A post shared by Mia K. (@miakhalifa) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Adult Star Mia Khalifa Got Married With Boyfriend Robert Sandberg During Lockdown Video Goes Viral
Mia Khalifa Robert Sandberg - फोटो : instagram

मिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में मिया ने लिखा है, 'शुक्र है हम दोनों में से कोई तो नाकारा नहीं है।' गौरतलब है कि मिया खलीफा ने खुद ही कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा कर बताया था कि उनकी शादी आगे बढ़ा दी गई है। वो इस बात को बताते हुए बेहद दुखी भी हो रही थीं। वहीं अब इस वीडियो को देख लग रहा है कि मिया ने आखिर शादी कर ही ली है।

विज्ञापन
Adult Star Mia Khalifa Got Married With Boyfriend Robert Sandberg During Lockdown Video Goes Viral
Mia Khalifa - फोटो : instagram

बता दें कि मिया खलीफा ने मार्च में ब्वॉयफ्रेंड रॉबर्ट संग अपनी शादी का एलान किया था। इसी के साथ उन्होंने बताया था कि रॉबर्ट ने एक साल पहले ही मिया को शादी के लिए प्रपोज किया था। मैंने तुरंत ही हां कह दिया था। बता दें कि मिया खलीफा की दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2011 में अपने हाईस्कूल ब्वॉयफ्रैंड से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी सिर्फ तीन साल ही चली थी। 2014 में दोनों अलग हुए और 2016 में तलाक ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed