फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धांजलि: अमेरिकी फैशन डिजाइनर Virgil Abloh का कैंसर से निधन,  41 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 29 Nov 2021 11:21 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 29 Nov 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
American Fashion Designer Virgil Abloh dies at 41 due to cancer bollywood celebs expresses sadness
virjil abloh - फोटो : इंस्टाग्राम

लंबे समय तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद मशहूर फैशन डिजाइनर Virgil Abloh का रविवार को निधन हो गया। अमेरिकी फैशन डिजाइनर ने 41 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस खबर से फैशन की दुनिया के साथ-साथ बालीवुड जगत में भी शोक की लहर है। वर्जिल के निधन के बाद हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड हस्तियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

American Fashion Designer Virgil Abloh dies at 41 due to cancer bollywood celebs expresses sadness
virjil abloh - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर दुख जाहिर करते हुए लिखा कि इतनी कम उम्र में इस फैशन डिजाइनर की मृत्यु ने मुझे बहुत सदमा पहुंचाया है। ये दिल तोड़ने वाली खबर है। कितने प्रतिभाशाली फैशन डिजाइनर थे। उन्हें जरूर याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि। वहीं, बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्जिल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बहुत जल्दी चले गए। 

American Fashion Designer Virgil Abloh dies at 41 due to cancer bollywood celebs expresses sadness
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

इनके अलावा अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी वर्जिल के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सोनम के लिखा कि यह बहुत दुखद है, मैं उनके परिवार का कष्ट समझ सकती हूं। रेस्ट इन पीस।

विज्ञापन
विज्ञापन
American Fashion Designer Virgil Abloh dies at 41 due to cancer bollywood celebs expresses sadness
हर्षवर्धन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनम के भाई हर्षवर्धन कपूर ने लिखा कि ये बहुत मुश्किल वक्त है। मेरे पास उनकी डिजाइन की हुई जो भी चीज है उसे गर्व से पहनूंगा। हमेशा आपको फॉलो किया और आपका सम्मान करता रहूंगा।
 

विज्ञापन
American Fashion Designer Virgil Abloh dies at 41 due to cancer bollywood celebs expresses sadness
abhishek bachchan - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी ट्विटर पर उनके लिए एक शोक संदेश लिखा। अभिषेक ने लिखा कि रेस्ट इन पीस वर्जिल अबलोह। इनकी कलाकारी के सभी कायल थे। उनके द्वारा बनाए गए ड्रेस और फैशन स्टाइल को बड़े-बड़े सेलेब्स फॉलो करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed