फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकल के बेहद करीब था संगीतकार, मौत के बाद उनके कंकाल से बना दिया गिटार

Fri, 12 Feb 2021 02:02 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 12 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
American Musician turns uncles skeleton into electric guitar
अंकल के कंकाल से बनाया गिटार - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी संगीतकार प्रिंस मिडनाइट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उन्हें और उनके गिटार को देखकर हैरान हैं और उनके वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। कई लोगों को तो प्रिंस के गिटार के पीछे की कहानी सुनकर भरोसा ही नहीं हो रहा है। सच क्या है, यह जानकर आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी।

American Musician turns uncles skeleton into electric guitar
अंकल के कंकाल से बनाया गिटार - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल अमेरिकी संगीतकार प्रिंस अपने अनोखे 'हेवी मेटल म्यूजिक' स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इस स्टाइल के कारण उन्हें जो लोकप्रियता मिली है उनसब के पीछे का श्रेय प्रिंस अपने अंकल को देते हैं।

American Musician turns uncles skeleton into electric guitar
अंकल के कंकाल से बनाया गिटार - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों उनके अंकल की मौत हो गई। इससे आहत प्रिंस ने उन्हें अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि देने की ठानी। इसके लिए प्रिंस मिडनाइट ने अपने अंकल के कंकाल को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक गिटार में बदल दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
American Musician turns uncles skeleton into electric guitar
अंकल के कंकाल से बनाया गिटार - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही उन्होंने यू ट्यूब पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें प्रिंस उस गिटार को बड़ी आसानी से बजाते नजर आ रहे हैं। गिटार के लिए प्रिंस ने कंकाल को बेस के रूप में इस्तेमाल किया जिसमें स्ट्रिंग, वॉल्युम नॉब, गिटार नेक, जैक, पिकअप और इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगा हुआ है।

विज्ञापन
American Musician turns uncles skeleton into electric guitar
अंकल के कंकाल से बनाया गिटार
प्रिंस बताते हैं कि मैंने अंकल के कंकाल को गिटार में बदलने का निर्णय तो लिया था, लेकिन यह बेहद चुनौतीपूर्ण काम था। मैंने इसपर बहुत शोध किया और पता यह चला कि आज तक किसी ने कंकाल से गिटार नहीं बनाया है। इसलिए मैंने यह करने की ठानी। मैंने इस काम के लिए दो अन्य लोगों से भी बातचीत की थी, लेकिन मेरी योजना सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed