पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

350 करोड़ के क्लब में शामिल हुई एवेंजर्स एंडगेम, 4 दिन में इतनी हुई श्रीदेवी की 'मॉम' की कमाई

Wed, 15 May 2019 06:44 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 15 May 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
avengers endgame entered in 350 crores club on box office in india
Avengers Endgame

26 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म एवेंजर्स एंडगेम बॉक्स ऑफिस पर लगातार एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। ये भारतीय फैन्स में मार्वल सुपरहीरो की फैन फॉलोइंग ही है कि फिल्म का अब तक का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 354 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हो गया है।

avengers endgame entered in 350 crores club on box office in india
avengers endgame - फोटो : social media

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार 'फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 350 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म के 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की संभावनाएं बढ़ गई है। गौरतलब है कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 53 करोड़ 10 लाख रुपये की ताबड़तोड़ कमाई की थी जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। फिल्म एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म थी  जिसका अंत आयरन मैन की मौत के साथ हुआ है।

avengers endgame entered in 350 crores club on box office in india
avengers endgame - फोटो : social media

बता दें कि आयरन मैन मार्वल सीरीज के पॉपुलर किरदारों में सबसे हटकर है। फिल्म के बाकी पिछले पार्ट एक्शन से भरपूर्ण थे तो इस बार फिल्म में इमोनशल ड्रामा भी देखने को मिला। इसलिए मैलोड्रामा फिल्में पसंद करने वाले भारतीय दर्शकों को इस फिल्म में एक्शन और इमोशन्स दोनों ही देखने को मिले। वहीं, फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों के लिए ये सवाल खड़ा कर गया कि क्या अब रॉबर्ट डाउनी कभी मार्वल फिल्मों में नजर आएंगे या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
avengers endgame entered in 350 crores club on box office in india
MOM - फोटो : BBC

इधर बात करेंगे श्रीदेवी की फिल्म मॉम की। जहां भारत में मार्वल की एवेंजर्स एंडगेम ने तूफान मचा रखा है तो वहीं चीन में श्रीदेवी की फिल्म मॉम मोटी कमाई कर रही है। विदेश में लिमिटेड स्क्रीन्स पर ही रिलीज हुई श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम महज 4 दिन में 49 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए लिखा- फिल्म लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed