कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया बड़े सकंट से गुजर रही है। विश्वभर में इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या दो लाख 20 हजार से ज्यादा हो गई है, जबकि नौ हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप धीरे-धीरे पूरे देश में बढ़ता जा रहा है। भारत में इस खतरनाक वायरस से 170 से ज्यादा लोग संक्रिमत है, वहीं अब तक इससे चार लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस के प्रकोप से अंजान थे ये 14 लोग, असलियत पता चलने पर रोने लगे फूट-फूटकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का ज्यादा प्रभाव चीन के बाद इटली में देखने को मिल रहा हैं। इन दोनों देशों में सबसे ज्याद संक्रिमत और मरने वालों की संख्या ज्यादा है। एक ओर जहां कोरोना वायरस पूरी दुनिया को अपनी जद में लेता जा रहा है वहीं इस खतरनाक वायरस से ऐसे 14 लोग भी हैं जो इससे बिल्कुल अंजान थे, लेकिन जब उन्हें पता चला तो वह फूट-फूटकर रोने लगे।
Some pictures from Big Brother Germany's live coronavirus special - a few housemates have shed tears but they're generally keeping their composure. The doctor spoke to them at length and is now taking their questions #BBDE #BigBrother pic.twitter.com/CayT9HgERj
जी हां, ये 14 लोग कोई और नहीं बल्कि जर्मनी के मशहूर रियलिटी शो बिग ब्रदर के कंटेस्टेंट हैं। जर्मनी के कोलोन में बने इस शो के 14 कंटेस्टेंट हैं। एक बंद घर में होनी की वजह से इन सभी को ये नहीं पता था कि बाकी दुनिया में क्या हो रहा है। पिछले एक महीने से ज्यादा समय से ये सभी बिग ब्रदर के घर में हैं। ऐसे में जब इन सभी को पता चला कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है तो सभी फूट-फूटकर रोने लगे।
The HGs of Big Brother Germany are currently being informed about the coronavirus. So far they've seen a news special & they're asking questions now. IMO the host & a doctor are downplaying the situation (maybe to avoid self evictions). HGs are calm, but a bit confused... #bbcan8 pic.twitter.com/yS5r885TA3
बात करें जर्मनी की तो वहां पर 13 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रिमत हैैं, वहीं मरने वालों की संख्या 30 से ऊपर है। आम लोग ही नहीं बॉलीवुड सितारे भी खतरनाक कोरोना वायरस के खौफ में हैैं। बॉलीवुड के कई सितारे ज्यादातर समय अपने घर में बिता रहे हैं। वहीं बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को भी कुछ समय से लिए बंद कर दिया गया। साथ ही कई हस्तियों ने अपने कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।
आपको बता दें कि चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस की चपेट में 170 से ज्यादा देश आ चुके हैं। इस खतरनाक वायरस से प्रभावित होने वाले देश चीन, यूरोप, ईरान और यूएस हैं। कोरोना वायरस का असर सभी देशों की अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है।
पढ़ें: VIDEO: ढिंचैक पूजा ने कोरोना वायरस पर बनाया गाना, बता रही हैं हाथ धोना और टाइम से सोना