{"_id":"602c0f108ebc3ee96665cc68","slug":"bjp-mla-ram-kadam-slams-rihanna-for-posting-topless-photo-with-lord-ganesha-pendant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिहाना द्वारा टॉपलेस तस्वीर शेयर करने पर भड़के बीजेपी प्रवक्ता राम कदम, बोले- हमारे हिंदू देवता...","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
रिहाना द्वारा टॉपलेस तस्वीर शेयर करने पर भड़के बीजेपी प्रवक्ता राम कदम, बोले- हमारे हिंदू देवता...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिहाना और बीजेपी प्रवक्ता राम कदम
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट कर चर्चा में आईं अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। लेकिन इस बार रिहाना अपने किसी बयान के चलते सुर्खियों में नहीं हैं बल्कि अपनी टॉपलेस फोटो के कारण चर्चा में आ गई हैं। रिहाना ने टॉपलेस फोटो शेयर की थी, जिसे देखकर बीजेपी प्रवक्ता राम कदम भड़क गए हैं।
2 of 5
रिहाना
- फोटो : Twitter
दरअसल, पॉप सिंगर रिहाना ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो टॉपलेस हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने गले में भगवान गणेश का पेंडेंट पहना हुआ है। हालांकि, ये फोटोशूट रिहाना ने एक लॉन्जरी ब्रांड के लिए करवाया है। लेकिन रिहाना की इस फोटो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। तो वहीं अब इस पर बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने भी प्रतिक्रिया दी है।
3 of 5
Ram Kadam
रिहाना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने लिखा, 'रिहाना ने जिस तरह हमारे हिंदू देवता भगवान गणेश का मजाक उड़ाया है वह बेहद घटिया है। यह साबित करता है कि इंडियन कल्चर के बारे में रिहाना को कुछ भी पता नहीं और इसके प्रति कोई सम्मान नहीं है। उम्मीद है कि कम से कम अब तो राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस लीडर्स उनसे मदद लेना बंद करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिहाना
- फोटो : Instagram
रिहाना की इस फोटो को देकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ये गलत है। इससे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। लोग हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाते हैं। सॉरी RiRi, तुमने ठीक नहीं किया। एक ने लिखा- डूड, मैं मुस्लिम हूं फिर भी मुझे लगता है इस तरह की चीज ठीक नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
रिहाना
- फोटो : Instagram
बता दें कि भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर रिहाना ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। रिहाना ने दिल्ली के बाहरी इलाकों में विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया था और आंदोलन को रोकने के लिए इंटरनेट बंद करने की निंदा भी की थी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की थी। जिसमें किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने का जिक्र था। इस रिपोर्ट के साथ उन्होंने लिखा था, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' रिहाना के इस ट्वीट के बाद से ही वो सुर्खियों में बनी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।