फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: पहले वीकएंड पर गॉडजिला x कॉन्ग और क्रू का दिखा दबदबा, अन्य फिल्मों का ऐसा रहा हाल

Mon, 01 Apr 2024 08:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 01 Apr 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Godzilla x Kong: The New Empire Crew Madgaon Express Yodha Shaitaan Sunday Earnings
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म गॉडजिला x कॉन्ग ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। वहीं, फिल्म क्रू ने भी टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इन फिल्मों के अलावा स्वातंत्र्य वीर सावरकर, मडगांव एक्सप्रेस, योद्धा और शैतान भी सिनेमाघरों मेंं लगी हुई है। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया।


Thalapathy 69: राजनीतिक ड्रामा होगी दलपति विजय की 69वीं फिल्म, निर्देशन की कमान संभालेंगे एच. विनोत?

Box Office Collection Godzilla x Kong: The New Empire Crew Madgaon Express Yodha Shaitaan Sunday Earnings
गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गॉडजिला एक्स कॉन्ग को भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मॉन्स्टरवर्स की यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार कर रही है। इस फिल्म की पहले दिन की कमाई 13.25 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।  ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस 39 करोड़ रुपये हो गई है। 

Box Office Collection Godzilla x Kong: The New Empire Crew Madgaon Express Yodha Shaitaan Sunday Earnings
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म क्रू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। पहले दिन फिल्म का कारोबार नौ करोड़ 25 लाख रुपये रहा था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल नजर आया। शनिवार को फिल्म ने नौ करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म की कुल कमाई 29.25 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Godzilla x Kong: The New Empire Crew Madgaon Express Yodha Shaitaan Sunday Earnings
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्वातंत्र्य वीर सावरकर को टिकट खिड़की पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। रणदीप हुड्डा को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन टिकट खिड़की पर यह फिल्म अच्छा कारोबार करने में सफल नहीं हो सकी है। फिल्म ने दूसरे रविवार को एक करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही रणदीप की इस फिल्म की कुल कमाई 15.85 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Godzilla x Kong: The New Empire Crew Madgaon Express Yodha Shaitaan Sunday Earnings
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

बॉक्स ऑफिस पर मडगांव एक्सप्रेस भी खस्ता हाल नजर आ रही है। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों पर अपना जादू चलाने में असफल रही है। नौवें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, 10वें दिन एक करोड़ 45 लाख की कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 17.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed