{"_id":"6608d360f579d99300089ccb","slug":"box-office-collection-report-godzilla-x-kong-the-new-empire-crew-yodha-shaitaan-saturday-earnings-2024-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: 'गॉडजिला x कॉन्ग' का तूफान बरकरार, 'क्रू' ने दूसरे दिन भी की छप्परफाड़ कमाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Box Office Report: 'गॉडजिला x कॉन्ग' का तूफान बरकरार, 'क्रू' ने दूसरे दिन भी की छप्परफाड़ कमाई
बॉक्स ऑफिस पर मार्च के महीने में बहुत सी फिल्मों ने दस्तक दी, लेकिन कुछ ही मूवीज दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रहीं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गॉडजिला एक्स कॉन्ग भारत में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं, क्रू ने भी टिकट खिड़की पर धमाकेदार आगाज किया है। इनके अलावा स्वातंत्र्य वीर सावरकर, मडगांव एक्सप्रेस और योद्धा भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया।
गॉडजिला एक्स कॉन्ग – द न्यू एम्पायर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
गॉडजिला एक्स कॉन्ग ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। मॉन्स्टरवर्स की इस नई फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। यही वजह है कि फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म की अच्छी पकड़ नजर आई। शनिवार को फिल्म ने 13.5 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस 27.5 करोड़ रुपये हो गया है।
3 of 7
फिल्म क्रू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म क्रू की कहानी लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही है। फिल्म ने पहले दिन सभी को चौंकाते हुए नौ करोड़ 25 लाख रुपये से ओपनिंग ली। वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म ने उछाल दर्ज करते हुए नौ करोड़ 60 लाख रुपये बटोरे। इस कमाई के साथ फिल्म का कुल बिजनेस 18.85 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्वातंत्र्य वीर सावरकर टिकट खिड़की पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। रणदीप हुड्डा की दमदार अदाकारी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खीेंचने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म ने दूसरे शनिवार को एक करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही रणदीप की इस फिल्म की कुल कमाई 13.95 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 7
मडगांव एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मडगांव एक्सप्रेस का भी 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की तरह ही हाल है। यह फिल्म भी अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। दमदार अभिनेताओं के होने के बाद भी फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा बिजनेस करने मे असफल रही है। नौवें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 15.65 करोड़ रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।