{"_id":"6608582b222a2f394c0ee4f5","slug":"swatantra-veer-savarkar-actor-randeep-hooda-takes-a-dig-at-oppenheimer-calls-the-oscar-winning-film-propaganda-2024-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Randeep Hooda: रणदीप डुड्डा का 'ओपेनहाइमर' पर कटाक्ष, ऑस्कर विजेता फिल्म को दिया प्रोपेगेंडा करार","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Randeep Hooda: रणदीप डुड्डा का 'ओपेनहाइमर' पर कटाक्ष, ऑस्कर विजेता फिल्म को दिया प्रोपेगेंडा करार
अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अभिनेता अपने एक बयान के कारण हेडलाइंडस का हिस्सा बन गए हैं। रणदीप ने ऑस्कर विजेता फिल्म 'ओपेनहाइमर' पर कटाक्ष किया है। उन्होंने इसे अमेरिकी प्रोपेगेंडा फिल्म बताया, जहां अमेरिकियों को नायक के रूप में चित्रित किया जाता है।
2 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणदीप हुड्डा ने हिरोशिमा और नागासाकी बमबारी के बाद की ट्रेजेडी की ओर इशारा किया, जिसके कारण ये जापानी शहर नष्ट हो गया और कई लोगों की जान चली गई। यह फिल्म पहले परमाणु बम बनाने में शामिल जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की कहानी पर केंद्रित है। एक इंटरव्यू में ओपेनहाइमर के सीन की आलोचना करते हुए अभिनेता ने कहा, 'अमेरिका ने ओपेनहाइमर को बनाया। उस आदमी ने परमाणु बम बनाया। यह कितनी दर्दनाक घटना थी... जापान में, हिरोशिमा और नागासाकी के नागरिकों पर, उन्होंने रात में बम विस्फोट किया।'
3 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणदीप हुड्डा ने अपनी बात में जोड़ा, 'क्या अमेरिका अच्छा है, उन्होंने वियतनाम में क्या किया? उनकी फिल्में प्रोपेगेंडा हैं, उनकी फिल्में पूरी दुनिया को बताती हैं कि हम सबसे अच्छे सेना हैं, हम अच्छे लोग हैं। जापानी, जर्मन बुरे हैं और इतिहास में भी यही बात है, क्योंकि उन्होंने इतिहास लिखा है।'
रणदीप यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा, 'वो तो यहां तक कहते हैं कि अमेरिका में हमेशा एलियंस आते रहते हैं। एलियंस केवल अमेरिका को ही देख सकते हैं।' जानकारी हो कि 'सिलियन मर्फी' को भौतिक विज्ञानी के रूप में पेश करने वाली 'ओपेनहाइमर' ने इस साल ऑस्कर में जीत हासिल की, जिसे 2023 में रिलीज होने के बाद काफी प्रशंसा मिली। अपनी लोकप्रियता के बावजूद, फिल्म को ऐतिहासिक चित्रण के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा।
रणदीप हुड्डा की बात करें तो उनकी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसमें अभिनेता के अलावा अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म विनायक दामोदर सावरकर और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके योगदान पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।