फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Godzilla x Kong Movie: गॉडजिला x कॉन्ग ने मचाया तहलका, प्रीव्यू स्क्रीनिंग से ही कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई

Sat, 30 Mar 2024 08:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Mar 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
Godzilla x Kong The New Empire record-breaking 10 million Dollar Box Office collection in preview screening
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार शुरुआत की है। वार्नर ब्रदर्स और लेजेंडरी की इस मॉन्स्टरवर्स फ्रैंचाइजी की नई फिल्म को दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने गुरुवार की रात हुई प्रीव्यू स्क्रीनिंग के दौरान रिकॉर्डतोड़ 10 मिलियन डॉलर की धांसू कमाई की। पहले वीकएंड की दमदार कमाई के लिए इसे अच्छा संकेत माना जा रहा है।

Godzilla X Kong: दर्शकों के बीच क्यों है 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' का क्रेज? देखने से पहले जानें यह खूबियां

Godzilla x Kong The New Empire record-breaking 10 million Dollar Box Office collection in preview screening
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

मॉन्स्टरवर्स की किसी भी फिल्म के प्रीव्यू स्क्रीनिंग से यह अब तक की सबसे ज्यादा होने वाली कमाई है। इससे पहले साल 2014 में  'गॉडजिला' ने 9.3 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया था। इस फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 93 मिलियन डॉलर की भारी भरकम कमाई कमाई की थी।

Godzilla x Kong The New Empire record-breaking 10 million Dollar Box Office collection in preview screening
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

इसकी तुलना में साल 2017 में रिलीज हुई 'कॉन्ग: स्कल आइलैंड' ने $61 मिलियन की ओपनिंग से पहले प्रीव्यू स्क्रीनिंग में 3.7 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। वहीं, साल 2019 की 'गॉडजिला: किंग ऑफ द मॉन्स्टर्स' ने प्रीव्यू से 6.3 मिलियन डॉलर बटोरे थे। इस फिल्म ने ओपनिंग वीकएंड पर 48 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Godzilla x Kong The New Empire record-breaking 10 million Dollar Box Office collection in preview screening
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक एडम विंगर्ड के निर्देशन में बनी गॉडजिला x कॉन्ग को भारत में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। पहले दिन इस फिल्म ने 13.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। अंग्रेजी भाषा में फिल्म ने छह करोड़, हिंदी में चार करोड़, तेलुगु में एक करोड़ 30 लाख और तमिल में दो करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Godzilla x Kong The New Empire record-breaking 10 million Dollar Box Office collection in preview screening
गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में इस फ्रेंचाइजी की फिल्म को देखने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे मे माना जा रहा है कि पहले वीकएंड में फिल्म तगड़ी कमाई करने में सफल रहेगी। भारत में इस फिल्म का मुकाबला क्रू से जिसने टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआत की है।
Godzilla X Kong Day 1: टिकट खिड़की पर गॉडजिला व किंग कॉन्ग का एक्शन धमाका, ‘क्रू’ की शानदार ओपनिंग से डबल कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed