फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Godzilla X Kong Day 1: टिकट खिड़की पर गॉडजिला व किंग कॉन्ग का एक्शन धमाका, ‘क्रू’ की शानदार ओपनिंग से डबल कमाई

Fri, 29 Mar 2024 11:07 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 29 Mar 2024 11:07 PM IST
सार

'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' ने आज यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। बड़े पर्दे पर इसकी टक्कर तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘क्रू’ से हुई है। 

विज्ञापन
Godzilla x Kong The New Empire 1 Days All Language Box Office Collection it beats tabu kareena kriti film crew
'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर'- 'क्रू' - फोटो : सोशल मीडिया

'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' ने आज यानी शुक्रवार, 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई थीं। वहीं, अब इसका पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' का सभी भाषाओं में भारतीय बॉक्स ऑफिस कारोबार शानदार रहा है। साथ ही यह कमाई के मामले में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' से काफी आगे निकलती नजर आई है। 

Godzilla x Kong The New Empire 1 Days All Language Box Office Collection it beats tabu kareena kriti film crew
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

एडम विंगार्ड की मॉन्स्टरवर्स गाथा की इस कड़ी में टाइटन्स गॉडजिला और कोंग एक नए खलनायक स्कार किंग से टक्कर लेने लौटे हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म सीरीज की पहली कड़ी 'गॉडजिला' (2014) को भी पीछे छोड़ती नजर आई है। 'गॉडजिला' ने अपने ओपनिंग डे पर 9.3 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। कलेक्शन के मामले में 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' पहली फिल्म से काफी आगे निकलती नजर आई है।

 

Mahadev Ka Gorakhpur Review: चुनाव से ठीक पहले रवि किशन का हर हर महादेव, जानिए कहां चूक गया गोरखपुर कनेक्शन

Godzilla x Kong The New Empire 1 Days All Language Box Office Collection it beats tabu kareena kriti film crew
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14.36 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। यह कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर है। 'न्यू एम्पायर' को दर्शकों और समीक्षकों दोनों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। लेजेंडरी पिक्चर्स द्वारा निर्मित, यह 'गॉडजिला बनाम कांग' (2021) का 2024 अमेरिकी मॉन्स्टर सीक्वल है और मॉन्स्टरवर्स की पांचवीं फिल्म है। उल्लेखनीय कलाकारों में रेबेका हॉल, ब्रायन टायरी हेनरी और कायली हॉटल शामिल हैं, जो अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं।

Animal Park: 'एनिमल पार्क' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी रणबीर कपूर की फिल्म की शूटिंग?

विज्ञापन
विज्ञापन
Godzilla x Kong The New Empire 1 Days All Language Box Office Collection it beats tabu kareena kriti film crew
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' की भिड़ंत हिंदी फिल्म 'क्रू' से हुई है। जहां हॉलीवुड फिल्म ने पहले दिन 14.36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है तो, वहीं 'क्रू' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.20 करोड़ रुपये का खाता खोला है। इस तरह 'गॉडजिला' की नई कड़ी तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन अभिनीत फिल्म पर भारी पड़ती नजर आई है। इतना ही नहीं वीकएंड पर 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' की कमाई में और अधिक उछाल आने की उम्मीद है। 

Prathinidhi 2 Teaser: नारा रोहित की फिल्म 'प्रतिनिधि 2' का टीजर जारी: एक्शन का दम दिखाते नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
Godzilla x Kong The New Empire 1 Days All Language Box Office Collection it beats tabu kareena kriti film crew
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' अप्रैल के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। हालांकि, सटीक स्ट्रीमिंग रिलीज की तारीख आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वार्नर ब्रदर्स की भागीदारी वाली यह फिल्म जुलाई 2024 में एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म, दर्शकों को टाइटन्स के बीच महाकाव्य टकराव का अनुभव प्रदान कर रही है। 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' 2डी के अलावा 3डी और 4डी में भी रिलीज हुई है। भारत में फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है।

Vishwak Sen: विश्वक सेन की आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, निर्माताओं ने मूवी के शीर्षक से भी उठाया पर्दा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed