{"_id":"60c4905752b48446325d3049","slug":"brenden-foley-is-all-set-to-bring-the-period-drama-mini-series-to-life-mark-twain-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mark Twain In India: ट्वेन की मुंबई, कोलकाता, वडोदरा यात्रा पर बनेगी मिनी सीरीज, ये है पूरी जानकारी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Mark Twain In India: ट्वेन की मुंबई, कोलकाता, वडोदरा यात्रा पर बनेगी मिनी सीरीज, ये है पूरी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 12 Jun 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मार्क ट्वेन, ब्रेंडन फोले
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
विदेशी साहित्य में रुचि रखने वाले मार्क ट्वेन का नाम अच्छे से जानते हैं। दुनिया भर के काम करने के बाद मार्क ट्वेन का मन रमा लिखने में और ऐसा रमा कि उनके लिखे दो उपन्यास ‘द एडवेंचर्स ऑफ टॉम सॉयर’ और ‘द एडवेंचर्स ऑफ हकलबेरी फिन’ तो दुनिया भर में मशहूर हैं। ‘द एडवेंचर्स ऑफ हकलबेरी फिन’ को ‘द ग्रेट अमेरिकन नॉवेल’ के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन, कम लोग ही जानते हैं कि मार्क ट्वेन ने तीन महीने भारत में भी बिताए हैं। ये वह समय था जब वह अपना कर्ज चुकाने के लिए दुनिया भर में लेक्चर देने के मिशन पर निकले थे और इस मिशन से ही उन्होंने इतना पैसा कमाया कि अपने सारे देनदारों की पाई पाई उन्होंने चुका दी। मार्क ट्वेन के भारत में बिताए दिनों पर ही अब एक वेब सीरीज बनने जा रही है, नाम होगा ‘मार्क ट्वेन इन इंडिया’। मार्क ट्वेन अमेरिकी साहित्य की इतनी मशहूर हस्ती रहे हैं कि उनके ऊपर इससे पहले भी तीन कहानियां लिखी जा चुकी हैं। 20 साल पहले केन बर्न्स ने उनकी बायोपिक भी बनाई थी। इसके पहले मार्क ट्वेन के किस्सों और उनकी कहानी पर एक म्यूजिकल ब्रॉडले जैसा स्टेज शो भी जेन आयरडेल और विलियम पी पेरी साल 1987 में बना चुके थे। अब मार्क ट्वेन के हिंदुस्तानी किस्सों पर सीरीज बनाने जा रहे हैं चर्चित अंतर्राष्ट्रीय लेखक ब्रेंडन फोले। ब्रेंडन फोले इस मिनी सीरीज के सृजक (क्रिएटर) होंगे।
Trending Videos
2 of 5
मार्क ट्वेन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मार्क ट्वेन पर सीरीज बनाने के बारे में फोले बताते हैं, ‘मार्क ट्वेन का भारत दौरा बहुत ही रोमांचक है। उन्होंने इसी दौरान जिंदगी को समझा और ये भी समझा कि लेखन ही उनका पहला प्यार है। ये वह समय था जब मार्क ट्वेन बहुत ही खराब आर्थिक हालत से गुजर रहे थे। उनका सारा पैसा कारोबार में डूब चुका था। खुद को वह दिवालिया घोषित करा चुके थे। तो मार्क ट्वेन का किरदार एक ऐसा किरदार है जिसके बारे में लोगों को पहले से भी काफी कुछ पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ब्रेंडन फोले,ब्रूनो जारका
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फोले के प्रशंसक दुनिया भर में हैं। उनकी चर्चित कृतियों में ‘कोल्ड करेज’, ‘द मैन हू डाइड’, ‘बॉडी ऑफ वाटर’, ‘शेरलॉक्स डॉटर’ और ‘घोस्ट वॉक’ आदि शामिल हैं। फोले ने मार्क ट्वेन पर बनने जा रह सीरीज के लिए ब्रिटेन के कंपनी न्यूक्लियस मीडिया राइट्स से हाथ मिलाया है और न्यूक्लियस मीडिया राइट्स ने इस मिनी सीरीज को भारत में बनाने के लिए जगरनॉट प्रोडक्शन नाम की कंपनी से साझेदारी की है। न्यूक्लियस मीडिया राइट्स ब्रिटेन की तेजी से बढ़ती टेलीविजन की निर्माण व वितरण कंपनी है।
4 of 5
ब्रूनो जारका
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
न्यूक्लियस के सीईओ ब्रूनो जारका कहते हैं, ‘हम दुनिया भर में अपना विस्तार कर रहे हैं और भारत में काम करने का ये एक रोमांचक मौका होने जा रहा है। जिस कंपनी को हमने अपने इस काम के लिए भारत में चुना है, उनका भी काम करने का तरीका हमारे जैसा ही। मुझे उम्मीद है कि ये लोग हमारे विचार को अमली जामा पहनाने में कामयाब रहेंगे और एक जबरदस्त स्टार कास्ट के साथ एक बेहतरीन वेब सीरीज बनाने में कामयाब रहेंगे।’
विज्ञापन
5 of 5
मार्क ट्वेन की किताब का एक पन्ना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मार्क ट्वेन को यात्रा वृतांत लिखने में महारत हासिल थी, और अपने भारत भ्रमण के भी रोचक संस्मरण उन्होंने लिखे हैं। वह मुंबई के गवर्नर हाउस में मेहमान बने। तब देश की राजधानी कलकत्ता थी, वह वहां भी गए। वहां उन्होंने विधान सभा की कार्यवाही में भी हिस्सा लिया और ये देखकर दंग रह गए कि राजाओं के लिए वहां आसान उनकी हैसियत के हिसाब से तय किए गए थे। बड़ौदा के राजा के यहां जाने का किस्सा भी उन्होंने विस्तार से लिखा कि कैसे स्टेशन से महल तक ले जाने के लिए शाही इंतजाम किए गए थे और कैसे सोने के हौदों से सजे हाथियों में से एक पर उन्हें बिठाने के बाद महावत नीचे उतर गया तो उनकी सांसें अटक गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।