फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो सिंगर जिसने चार साल की उम्र से शुरू कर दी थी गायकी, जीते कई विशेष पुरस्कार

Wed, 05 May 2021 03:50 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 05 May 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
British Singer Adele Birthday Special: Know lesser known and interesting facts
एडेल - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर ब्रिटिश सिंगर और गीतकार एडेल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। एडेल ने चार साल की उम्र से सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उनका मन पढ़ने से ज्यादा गायकी में लगता था। 2008 में उनका एलबम '19' रिलीज हुआ और इस एलबम ने उन्हें स्टार बना दिया। एडेल अब तक 15 ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 22 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड भी जीते हैं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर चलिए बात करते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पलों की ...

British Singer Adele Birthday Special: Know lesser known and interesting facts
एडेल - फोटो : सोशल मीडिया

एडेल के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक था जब साल 2011 में उनकी तस्वीर यूके वोग मैग्जीन के कवर पेज पर छपी थी। और होता भी क्यों नहीं, कई लोग इस प्रतिष्ठित मैग्जीन पर अपनी फोटो छपवाने के लिए क्या कुछ नहीं करते और उन्होंने यह कर दिखाया था।


 
British Singer Adele Birthday Special: Know lesser known and interesting facts
एडेल - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2015 में एडेल ने हैलो (एडल-25) का पहला वीडियो जारी किया था। इस वीडियो ने महज 24 घंटे के भीतर 27.7 मिलियन व्यूज हासिल किए थे। उनका एलबम 21 की अमेरिका में 11.2 मिलियन कॉपी बिकी थीं, जो उस वक्त अमेरिका में बिके टॉप 10 म्यूजिक एलबम में शामिल था। यह भी उनके सफलता के पन्नों में जुड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
British Singer Adele Birthday Special: Know lesser known and interesting facts
एडेल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद एडेल ने 'समवन लाइक यू' गाना लिखा व गाया। यह गाना यूके का तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गाना है। इस गाने में भी एडेल ने अपने दिल का हाल बयां किया। और अब एडेल एक ब्रेकअप स्टार के रूप में जानी जाती हैं। बता दें कि एडेल ने रॉयल एलबर्ट हॉल में भी इस गाने पर अपनी प्रस्तुति दी थी और वहां मौजूद सभी लोग उस समय भावुक हो गए थे। यह एडेल के लिए महत्वपूर्ण क्षणों में से एक था।

विज्ञापन
British Singer Adele Birthday Special: Know lesser known and interesting facts
एडेल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद एडेल लौटीं फिर अपने नए एलबम '21' से। इसका एक गाना 'समवन लाइक यू' उन्होंने लिखा व गाया। यह गाना यूके का तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गाना है। इस गाने में भी एडेल ने अपने दिल का हाल बयां किया। इस गाने के बाद से उन्हें ब्रेकअप स्टार कहा जाने लगा क्योंकि वह खुद भी इन्हीं परिस्थितियों का सामना कर रही थीं और उनके गाने से लोग खुद को जोड़ पाते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed