मार्शल आर्ट्स के सरताज कहे जाने वाले ब्रूस ली एक ऐसे अभिनेता, निर्देशक और मार्शल आर्टिस्ट थे, जिनका मुक्का पहुंचने से करीब एक इंट पहले ही आदमी गिर जाता था। चीन में जन्में ब्रूस ली को लोग उनकी एक्शन फिल्मों और मार्शल आर्ट टेक्नीक्स के लिए जानते हैं। लेकिन इतनी प्रसिद्धी पाने वाले ब्रूस ली की कहानी का अंत बहुत ही गमगीन है। ब्रूस ली ने इतना नाम कमाने के बाद छोटी सी उम्र में 20 जुलाई, 1973 में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।अभिनेता और मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली ने हॉलीवुड में सिर्फ सात फिल्मों में काम किया था, जिनमें से तीन उनके मरने के बाद रिलीज हुई थी।लेकिन लोग उनके काम के इतने मुरीद हैं कि मौत के इतने अर्से बाद भी वह एक चर्चित चेहरा हैं। सिनेमा की यह रंगीन दुनिया न सिर्फ ब्रूस ली को जानती है बल्कि उनकी कमी अभी भी महसूस करती है। आज ब्रूस ली की 49वीं पुण्यतिथी पर हम आपको उनके के जीवन का सफर बताने जा रहे हैं...
Bruce Lee: क्या है मार्शल आर्ट्स के सरताज की मौत का सच, श्राप की वजह से गई जान या दवाई के आगे पस्त हुए थे फाइटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी सी उम्र में किया डेब्यू
27 नवंबर,1940 को चीनी सैन फ्रांसिस्को के चाइना-टाऊन में जन्में ब्रूस ली ने छोटी सी उम्र में ही अभिनय जगत में कदम रख दिया था। 18 साल की उम्र तक 20 फिल्मों में काम कर चुके ब्रूस ली की मार्शल आर्ट देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा लेते थे। वह इतनी कम उम्र में भी मार्शल आर्ट में इतने माहिर हो चुके थे कि दर्शकों के साथ-साथ बड़े-बड़े फाइटर्स भी उनकी यह कला देखकर दंग रह जाते थे। उन्होंने अपनी इस कला से इतना लगाव था कि वह किसी भी दिन प्रैक्टिस मिस नहीं करते थे।
मार्शल आर्ट्स की दुनिया का वो काला दिन
फिल्मों में अभिनय करने और उनका निर्देशन करने के साथ ब्रूस ली एक मार्शल आर्ट ट्रेनर भी थे। वह बच्चों को अपने जैसा ही गौरवशाली बनाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन फिर 20 जुलाई 1973 को हॉन्ग कॉन्ग में कुछ ऐसा हुआ कि वह सिर्फ लोगों की यादों में रह गए। दरअसल, 20 जुलाई को आज से 49 साल पहले ब्रूस ली अपनी आगामी फिल्म 'गेम ऑफ डेथ' की तैयारी करने के सिलसिले में फिल्म प्रोड्यूसर रेमंड चो से मिलने के लिए उनके घर पर गए थे। वहां उन्हें अचानक से बहुत तेज सिर दर्द हुआ, जिसके बाद उनके दोस्त ने उन्हें एक एनालजेसिक दवाई दी थी। लेकिन उनके दोस्त को क्या पता था कि यही दवाई ब्रूस ली की जान ले लेगी। इस दवाई ने रिएक्शन किया, जिससे ब्रूस के दिमाग का साइज 13 प्रतिशत तक बढ़ गया था और उनकी मौत हो गई। इस दिन को मार्शल आर्ट्स की दुनिया का सबसे काला दिन कहना गलत नहीं होगा क्योंकि बहुत से फाइटर आए, लेकिन ब्रूस ली जैसा कोई नहीं बन पाया।
श्राप से हुई ब्रूस ली की मौत?
फिल्मों के सेट्स और फाइट्स में सामने वाले के छक्के छुड़ाने वाले ब्रूस ली की मौत अचानक हुई थी। इस कारण से उनकी मौत को लेकर तरह-तरह की अफवाहें पूरी दुनिया में छाई थीं। उस जमाने में अजेय माने जाने वाले ब्रू ली की मौत को लोगों ने श्राप तक से जोड़ा था। इसके साथ ही कुछ लोगों का मानना था कि एक गुप्त चीनी संस्था 'ट्रिआड' ने अनजान कारणों के चलते ब्रूस ली की हत्या करवा दी थी। हालांकि, अफवाहों से अलग ब्रूस ली की मौत की वजह बेहद दर्दनाक थी।
इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थे ब्रूस ली
ब्रूस ली को लंबे समय से सिर दर्द की शिकायत थी,जिसके कारण वह कई बार फिल्मों के सेट पर भी बेहोश हो जाते थे। डॉक्टरों की जांच से पता लगा कि ब्रूस ली 'सेरेब्रल एडिमा' नाम की एक बीमारी से पीड़ित थे। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान के दिमाग में सूजन आ जाती है। इतना ही नहीं इसके कारण पीड़ित को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बार तो इंसान बेहोश भी हो जाता है। एक्शन सुपरस्टार ब्रूस ली भी इसी बीमारी से पीड़ित थे और उनकी मौत किसी श्राप के कारण नहीं इस बीमारी से हुई थी।