फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cameron Diaz: कैसे मातृत्व ने बदला कैमरून डियाज का नजरिया, ब्रेक के बाद 'बैक इन एक्शन' में नजर आईं अभिनेत्री

Wed, 22 Jan 2025 10:16 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 22 Jan 2025 10:16 AM IST
सार

Cameron Diaz-Back In Action: कैमरून डियाज ने अभिनय में वापसी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे मातृत्व ने उनके पेशे के प्रति उनका नजरिया बदल दिया। 
 

विज्ञापन
Cameron Diaz Reveals How Motherhood Changes Her Perspective On Being Actor back in action
मातृत्व ने बदला कैमरून डियाज का नजरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@camerondiaz
हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरून डियाज ने एक दशक के बाद फिल्म 'बैक इन एक्शन' के जरिए फिल्मों में फिर से वापसी की है। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे उनके मातृत्व ने उनका नजरिया बदल दिया।

 
Cameron Diaz Reveals How Motherhood Changes Her Perspective On Being Actor back in action
ब्रेक के बाद फिर से की फिल्मों में वापसी - फोटो : इंस्टाग्राम@camerondiaz
अपनी हालिया नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्म 'बैक इन एक्शन विद जैमी फॉक्स' के प्रचार के दौरान उन्होंने बताया, "बच्चे होने के बाद, शादी के बाद, जिंदगी बिल्कुल बदल जाती है और आप एक अलग व्यक्ति बन जाते हैं।" 
 
Cameron Diaz Reveals How Motherhood Changes Her Perspective On Being Actor back in action
बैक इन एक्शन में नजर आईं कैमरून डियाज - फोटो : इंस्टाग्राम@camerondiaz
कैमरून ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के साथ रहते हुए पहले कभी कोई फिल्म नहीं बनाई। कैमरून की शादी बेन्जी मैडेन से हुई है और उनकी एक बेटी, रेडिक्स, जो सिर्फ 5 साल की है और एक बेटा है, जिसका नाम कार्डिनल है, जिसका जन्म 2024 में हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cameron Diaz Reveals How Motherhood Changes Her Perspective On Being Actor back in action
जैमी फॉक्स के साथ फिल्म में नजर आईं कैमरून - फोटो : इंस्टाग्राम@camerondiaz
कैमरून ने अपने अभिनय में वापसी को लेकर बताया कि कैसे उनके सह-कलाकार ने उनके इस फैसले में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, "आप जेमी फॉक्स को 'ना' कैसे कह सकते हैं?" उन्होंने बताया कि अगर कोई ऐसा व्यक्ति होता जिसके साथ वह फिल्म सेट पर घूमना और हंसना पसंद करती, तो वह फॉक्स ही हैं। अपने ब्रेक के दौरान, कैमरून ने बताया कि उन्होंने उस समय सिर्फ अपने परिवार और अपने ब्रांड, एवलीन को प्राथमिकता दी। 

यह भी पढ़ें:
Game Changer OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी गेम चेंजर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे राम चरण की फिल्म
 
विज्ञापन
Cameron Diaz Reveals How Motherhood Changes Her Perspective On Being Actor back in action
नेटफ्लिक्स पर 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई बैक इन एक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@camerondiaz
कथित तौर पर कैमरून ने कहा, "मैं बस हर दूसरी मां की तरह जीवन जीने की कोशिश कर रही हूं। मैं बस इसे जारी रखने की कोशिश कर रही हूं।" फिल्म बैक इन एक्शन में कैमरून डियाज, एक पूर्व सीआईए जासूस एमिली की भूमिका निभा रही हैं। 'बैक इन एक्शन' नेटफ्लिक्स पर 17 जनवरी 2025 को रिलीज हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:
Box Office Report: 'इमरजेंसी'-'आजाद' को सिनेमाघरों में नहीं मिल रहे दर्शक, औंधे मुंह गिरी 'फतेह'-'गेम चेंजर'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed