{"_id":"67b4912ebfb87cca83059128","slug":"captain-america-brave-new-world-movie-box-office-collection-day-5-film-total-earnings-in-india-2025-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Captain America Brave New World Day 5: ‘कैप्टन अमेरिका’ की कमाई में गिरावट, जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Captain America Brave New World Day 5: ‘कैप्टन अमेरिका’ की कमाई में गिरावट, जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 18 Feb 2025 07:26 PM IST
सार
Captain America Brave New World Movie Box Office Collection Day 5: मार्वल की फिल्मों को भारत में अच्छा-खासा पसंद किया जाता है, ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छाई कमाई करती हैं। लेकिन इस बार हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' ऐसा नहीं कर पा रही है। इसकी वजह एक भारतीय फिल्म बन रही है। जानिए, पांचवें दिन इस हॉलीवुड फिल्म ने कितनी कमाई की।
विज्ञापन
1 of 5
कैप्टन अमेरिका 4
- फोटो : इंस्टाग्राम@officialcaptainamerica
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' भारत में रिलीज हुई। मार्वल प्रोडक्शन की इस फिल्म को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। जानिए, अब तक इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस कितना कलेक्शन किया? पांचवे दिन की इसकी कमाई क्या रही।
2 of 5
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पांचवें दिन की कमाई
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' ने पांचवें दिन लगभग 52 लाख रुपये ही कमाए हैं। यह कमाई पिछले दिनों के मुकाबले कम है। इस हॉलीवुड फिल्म के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार गिरावट आ रही है। यह कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर है। वैसे मार्वल की पहले रिलीज हो चुकी फिल्मों ने भारत में बढ़िया कमाई की है लेकिन 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' ऐसा करने में कामयाब नहीं हो रही है।
3 of 5
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कितनी रही कुल कमाई
फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की अब तक की कुल कमाई की बात की जाए तो यह भारत में 13.97 करोड़ रुपये है। पहले दिन इस फिल्म ने 4.3 करोड़ रुपये कमाए, वहीं दूसरे दिन 4 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन 4.15 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन 1.19 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन पांचवें दिन यह कमाई और भी कम हो गई। ऐसा लगता है कि इस फिल्म में लगातार भारतीय दर्शकों की रुचि कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'छावा' और 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘छावा’ के आगे फीकी पड़ने लगी कैप्टन अमेरिका
फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' को देखने के लिए दर्शक कम ही पहुंच रहे हैं। इसकी वजह विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ है। मराठा शौर्य को दिखाती यह फिल्म भारतीय दर्शकों को ज्यादा पसंद आई है। ‘छावा’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 151 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म में विक्की कौशल ने मराठा वीर शासक छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'कैप्टन अमेरिका'
- फोटो : यूट्यूब
ये है फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की स्टार कास्ट की बात की जाए तो इसमें एंथनी मैकी, डैनी रामीरेज, शिरा हास, कार्ल लंबली, लिव टेलर, हर्ष नायर और हैरीसन फोर्ड जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। इसका निर्देशन जूलियस ओनाह ने किया है। केविन फाइगी, नेट मूर इस फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।