फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Captain America Brave New World Day 7: धीमी हुई ‘कैप्टन अमेरिका’ की रफ्तार, जानिए 7वें दिन की कितनी कमाई

Thu, 20 Feb 2025 09:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Feb 2025 09:57 PM IST
सार

Captain America Brave New World Movie Box Office Collection Day 7: हॉलीवुड फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार बहुत ही धीमी नजर आ रही है। जानिए, हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' ने 7वें दिन कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
Captain America Brave New World Movie Box Office Collection Day 7 Film Total Earnings in India
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल की सुपरहीरो वाली फिल्में भारत में खूब चलती हैं। लेकिन पिछले शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' इस मामले में लकी साबित नहीं हो रही है। इस फिल्म को भारतीय दर्शकों की तरफ से काफी ठंडा रेस्पॉन्स दिया जा रहा है। जानिए, अब तक इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस कितना कलेक्शन किया? 7वें दिन ये कितने पैसे बटोरने में कामयाब रही।     

Captain America Brave New World Movie Box Office Collection Day 7 Film Total Earnings in India
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

7वें दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' ने 7वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 67 लाख रुपये ही कमाए हैं। यह कलेक्शन पिछले दिनों के मुकाबले कम है। साथ ही हफ्ते भर में कई मार्वल की ही फिल्मों ने भारत में अच्छा कलेक्शन किया था, मगर ‘कैप्टन अमेरिका’ ऐसा करने में नाकामयाब रही है।

फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का कलेक्शन 

पहला दिन  4.2  करोड़ रुपये 

दूसरा दिन    

 4 करोड़ रुपये 

तीसरा दिन   

 4.15 करोड़ रुपये  

चौथा दिन   

1.19 करोड़ रुपये 

पांचवां दिन      

1.01 करोड़ रुपये 

छठा दिन        

1.04 करोड़ रुपये
सांतवां दिन      67 लाख रुपये *
Captain America Brave New World Movie Box Office Collection Day 7 Film Total Earnings in India
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुरुआत से कम रहा दर्शकों में क्रेज 
फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की कुल कमाई की बात की जाए तो यह भारत में अब तक 16.26 करोड़ रुपये है। शुरुआत से ही ‘कैप्टन अमेरिका’ की कमाई की रफ्तार कम रही है। साथ ही दिन-ब-दिन यह कम भी हो रही है। यही हाल रहा तो जल्द ही सिनेमाघरों से ये हॉलीवुड उतर जाएगी। इससे बेहतर कलेक्शन तो कुछ महीने पहले रिलीज हुई हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म ‘मुफासा-द लॉयन किंग’ ने किया था। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 66.15 करोड़ रुपये कमा लिए थे। वहीं फिल्म ‘मुफासा-द लॉयन किंग’ ने कुल 137.85 करोड़ रुपये भारत में कमाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Captain America Brave New World Movie Box Office Collection Day 7 Film Total Earnings in India
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : सोशल मीडिया

‘छावा’ के आगे नहीं टिक पा रहा कैप्टन अमेरिका 
फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की कमाई इसलिए भी कम है क्योंकि इसके सामने विक्की कौशल की बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ मौजूद है। इस फिल्म को दर्शक ज्यादा देख रहे हैं। इस फिल्म ने हफ्ते भर में ही 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

 

विज्ञापन
Captain America Brave New World Movie Box Office Collection Day 7 Film Total Earnings in India
'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' के सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम-@marvelstudios

फिल्म से जुड़ी है नामी स्टार कास्ट  
फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की स्टार कास्ट की बात की जाए तो इसमें एंथनी मैकी, डैनी रामीरेज, शिरा हास, कार्ल लंबली, लिव टेलर, हर्ष नायर और हैरीसन फोर्ड जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। इसका निर्देशन जूलियस ओनाह ने किया है। केविन फाइगी, नेट मूर इस फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed