फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Captain America Brave New World Day 6: 'कैप्टन अमेरिका' का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, छठे दिन लाखों में सिमटी

Wed, 19 Feb 2025 10:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 19 Feb 2025 10:57 PM IST
सार

Captain America Brave New World Movie Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर कैप्टन अमेरिका  ब्रेव न्यू वर्ल्ड धराशायी हो गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Captain America Brave New World Movie Collection Day 6 Film Total Earnings in India
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : इंस्टाग्राम@officialcaptainamerica

भारत में मार्वल की फिल्मों के शौकीन लोगों की संख्या काफी बड़ी है। हालांकि, इस प्रोडक्शन हाउस की हालिया रिलीज फिल्म 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' को दर्शकों का साथ नहीं मिल सका है। देश में फिल्म की कमाई अब तक काफी कम हुई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितना कारोबार किया है।


Chhaava Box Office Collection Day 6 : 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंची ‘छावा’, जानिए छठे दिन की कितनी कमाई

Captain America Brave New World Movie Collection Day 6 Film Total Earnings in India
 कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : एक्स
छठे दिन लाखों में सिमटी कैप्टन अमेरिका की नई फिल्म

जूलियस ओनाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' को भारतीय दर्शकों ने नकार दिया है। यही वजह है कि फिल्म छठे दिन ही लाखों में सिमट कर रह गई है। बुधवार को फिल्म ने महज 94 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 15.49 करोड़ रुपये हो गया है।
Chhaava Tax Free: मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'छावा', मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया एलान

Captain America Brave New World Movie Collection Day 6 Film Total Earnings in India
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिलीज के दिन से ही धीमी रफ्तार

इससे पहले के पांच दिनों में भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल रहा। शुक्रवार को फिल्म ने चार करोड़ 20 लाख रुपये से शुरुआत की थी। वहीं, शनिवार को फिल्म ने चार करोड़, रविवार को चार करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की थी। सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर महज एक करोड़ 19 लाख रुपये रह गई थी। वहीं, पांचवें दिन दिन फिल्म का कारोबार एक करोड़ एक लाख रुपये ही रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Captain America Brave New World Movie Collection Day 6 Film Total Earnings in India
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'छावा' ने कोसों दूर रह गई फिल्म

फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर छावा से मुकाबला था। टिकट खिड़की की जंग में कैप्टन अमेरिका विक्की कौशल की फिल्म से काफी पीछे छूट चुकी है। 'छावा' ने अब तक 197.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल की अदाकारी को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Captain America Brave New World Movie Collection Day 6 Film Total Earnings in India
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में नजर आए ये सितारे

'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में एंथनी मैकी, डैनी रामीरेज, शिरा हास, कार्ल लंबली, लिव टेलर, हर्ष नायर और हैरीसन फोर्ड जैसे बड़े सितारों ने काम किया है। फिल्म का निर्माण केविन फाइगी, नेट मूर ने किया है।
संबंधित वीडियो 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed