{"_id":"5c653bf1bdec2232285b1021","slug":"captain-marvel-presser-at-singapore-marina-baysands-brie-larson-avenger-endgame","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: क्या थानोस की मचाई तबाही से दुनिया को बचा पाएगी कैप्टन मार्वेल, जानिए खुद ब्री लारसन से","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
EXCLUSIVE: क्या थानोस की मचाई तबाही से दुनिया को बचा पाएगी कैप्टन मार्वेल, जानिए खुद ब्री लारसन से
Thu, 14 Feb 2019 03:29 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 14 Feb 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
Captain Marvel
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवेंजर्स सीरीज की पिछली फिल्म एवेंजर्स – इनफिनिटी वॉर में थानोस ने दुनिया भर में जो तबाही मचाई थी, उसे क्या कैप्टन मार्वेल ठीक कर देगी? क्या कैप्टन मार्वेल के किरदार को इसीलिए पैदा किया गया है कि वह एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म एवेंजर्स – एंडगेम में सब कुछ ठीक ठाक कर देगी? ये और ऐसे ही तमाम सवालों से गुरुवार को सिंगापुर के सैंड्स एक्सपो सेंटर में सामना हुआ मारवेल कॉमिक यूनीवर्स की पहली अकेले अपने दम पर दुश्मनों से भिड़ने वाली सुपरहीरो कैप्टन मार्वेल बनीं ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ब्री लारसन का। लेकिन, ब्री लारसन एवेंजर्स सीरीज से जुड़े हर सवाल से बच निकलने की कोशिश करती नजर आईं।
Captain Marvel
- फोटो : social media
इस साल की शुरूआत से दुनिया भर में सबसे ज्यादा जिस फिल्म की प्रतीक्षा हो रही है, वह फिल्म है कैप्टन मार्वेल। और, इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं ब्री लारसन अपने साथी कलाकारों सैमुअल एल जैकस, जेमा चैन और निर्देशक जोड़ी एना बॉडेन और रयान फ्लेक के साथ यहां मौजूद थी एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के सारे देशों के पत्रकारों से बात करने के लिए। इस क्षेत्र की सभी भाषाओं के पत्रकारों के बीच हिंदी भाषी समाचार पत्रों में से सिर्फ अमर उजाला यहां मौजूद रहा।
CAPTAIN MARVEL
एवेंजर्स सीरीज को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ब्री लारसन ने कहा, ‘यह सवाल बहुत उम्दा है लेकिन मैं इसका जवाब नहीं दे सकती।’ एवेंजर्स-एंड गेम के ट्रेलर में कैप्टन मार्वेल जैसे किरदार की एक छाया दिखती है जो अंतरिक्ष में जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहे आयरनमैन को बचाती सी नजर आती है। कैप्टन मारवेल का किरदार 90 के दशक की कहानी कहता है जिस समय एवेंजर्स सीरीज का कोई भी सुपरहीरो अस्तित्व में नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Avengers
- फोटो : file photo
अपने किरदार की तैयारी में की गई मेहनत के बारे में बताते हुए लारसन ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के नौ महीने सिर्फ इस रोल की तैयारी में लगा दिए हैं। इसके बाद दुनिया को देखने का उनका नजरिया ही बदल गया। उन्होंने कहा, ‘अब मुझे उन लोगों से डर नहीं लगता जो समाज के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। एक महिला की असली शक्ति क्या होती है और इसका असर क्या होता है, इसे जानने में मुझे मेरे ध्यान अभ्यास ने काफी मदद की।‘
विज्ञापन
Avengers Infinity War
- फोटो : file photo
प्रेस कांफ्रेस के दौरान सैमुअल एल जैकसन पूरे समय हंसी मजाक के मूड में दिखाई दिए। आमतौर पर अपने में ही सिमटे रहने वाले सैमुअल ने न सिर्फ पत्रकारों के साथ वीडियो बनाए बल्कि हर सवाल का हंसकर जवाब दिया। ये पहली ऐसी फिल्म है जिसमे किसी उम्रदराज कलाकार को उसकी मौजूदा उम्र से जवान दिखाया जाएगा। इस प्रक्रिया के बारे में पूछे जाने पर सैमुअल ने कहा, ‘खुद को फिर से जवां देखना वाकई बहुत सुखद अनुभव होता है। मुझे खुद भी याद नहीं कि तब मैं इतना खूबसूरत दिखता था।’