फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

69 की उम्र में दूसरी बार पिता बने एक्टर रिचर्ड गेरे, शिल्पा शेट्टी को KISS कर रातों रात हुए थे मशहूर

Wed, 13 Feb 2019 10:02 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 13 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
hollywood actor richard gere become father at age of 69
Richard Gere

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रिचड गेरे एक बार फिर पिता बने हैं। रिचर्ड इस वक्त 69 साल के हैं। उनकी पत्नी अलेजांद्रा सिल्वा ने एक बेटे को जन्म दिया है। गौरतलब है कि रिचर्ड का एक 19 साल का भी बेटा है। ये बेटा उन्हें पहली पत्नी केरी लोवेल से हुआ था। अलेजांद्रा सिल्वा की बात करें तो वह एक 35 वर्षीय स्पेनिश प्रचारक और कार्यकर्ता हैं। 

hollywood actor richard gere become father at age of 69
Richard Gere

बता दें कि अलेजांद्रा ने अपनी गर्भवती होने की खबर सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट कर दी थी। इस तस्वीर में दलाई लामा भी थे। पोस्ट शेयर का लिखा था ‘एक खूबसूरत पल बस कुछ ही मिनट पहले..अपने सबसे कीमती तोहफे के लिए आशीर्वाद लिया.. हम ये खबर दलाई लामा से आशीर्वाद लेने से पहले नहीं बता सकते थे।’

hollywood actor richard gere become father at age of 69
Richard Gere

बता दें कि रिचर्ड और अलजांद्रा दोनों के लिए यह दूसरी संतान है। अलजांद्रा अपनी पहली शादी से एक पांच वर्षीय बेटे की मां हैं। इसके पहले दोनों चार साल तक रिलेशन में रहे थे। महज 5 महीने बाद ही उन्हें अलजांद्रा की प्रेग्नेंसी की खबर मिली थी।







View this post on Instagram






 

Muy feliz recibiendo bendiciones para nuestro preciado tesoro por llegar... no podía mencionarlo sin antes habérselo dicho a su SS Dalai Lama.. ☺️

A post shared by Alejandra Gere (@alejandragere) on Sep 16, 2018 at 7:10am PDT

विज्ञापन
विज्ञापन
hollywood actor richard gere become father at age of 69
Richard Gere

रिचर्ड को भारत में उनकी फिल्मों के अलावा किसिंग कंट्रोवर्सी की वजह से भी जाना जाता है। अप्रैल 2007 में जयपुर में एक इवेंट के दौरान रिचर्ड शिल्पा शेट्टी के साथ स्टेज पर पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने शिल्पा को जबरन किस कर लिया था। बाद में दोनों पर अश्लीलता फैलाने का मामला भी दर्ज किया गया था, जिसे कोर्ट ने सस्ती लोकप्रियता मानकर खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
hollywood actor richard gere become father at age of 69
Richard Gere

आखिर में बता दें कि साल 1999 में दुनिया के सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब हासिल करने वाले रिचर्ड गेरे का भारत से गहरा नाता रहा है। वो भारत में रहने वाले बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के अनुयायी हैं। यही नहीं वह इंटरनेशनल बुद्धिस्ट फेडरेशन के वर्ल्डवाइड ब्रांड एंबेेसडर भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed