प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज सिटाडेल का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। यह एक स्पाई थ्रिलर है, जिसकी पिछले काफी समय से लगातार चर्चा हो रही थी। इसकी कहानी प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के ईर्द-गिर्द घूमती है जो एजेंट की भूमिका में हैं।
Citadel Trailer: सिटाडेल का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन मोड में दिखीं प्रियंका चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों अपनी पिछली जिंदगी भूल चुके हैं। इस दौरान उन्हें एक बार फिर से एंजेंट के रूप में बुलाया जाता है। ट्रेलर में दोनों के अलावा स्टेनली टुकी भी नजर आए हैं। इस ट्रेलर को प्राइम वीडियो की तरफ से रिलीज किया गया है, जिसकी स्ट्रीमिंग 240 से अधिक देशों में की जा सकेगी।
Gaslight: मजेदार अंदाज में हुआ 'गैसलाइट' की रिलीज डेट का एलान! लिफ्ट में फंसे सारा, विक्रांत और चित्रांगदा
मूल भाषा अंग्रेजी के अलावा इस वेब सीरीज को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी देखा जा सकेगा। सीरीज का निर्देशन एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर और एवेंजर्स एंडगेम बना चुके रूसो ब्रदर्स ने किया है।
Priyanka-Nick: पेरिस फैशन वीक में रोमांटिक हुए प्रियंका-निक, तस्वीरें हुईं वायरल, फैंस बोले- आग लगा दी
सिटाडेल की कहानी एक वैश्विक स्पाई एंजेंसी की है, जो वर्तमान समय में बर्बाद हो चुकी है। हालांकि,इसमें काम करने वाले दो सबसे तेज तर्रार एजेंट मेसन केन (रिचर्ड मैडेन) और नादिया सिंह (प्रियंका चोपड़ा जोनस) किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे हैं, लेकिन वह अपनी पिछली जिंदगी के बारे में सबकुछ भूल चुके हैं।
Janhvi Kapoor: जान्हवी को कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीर
दोनों की जिंदगी में तब मोड़ आता है जब इनके साथ काम कर चुकी बर्नार्ड ऑरलिक (स्टेनली टुकी) उसे ढूंढ निकालती है। इसके बाद फिर शुरू होती है असली कहानी। सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा जोनस, स्टेनली टुकी, लेस्ली मैनविल, ओसी इखिले, एशले कमिंग्स, रोलैंड मोलर और डेविक सिल्जे, काओलिन स्प्रिंगल हेंड्रिक्स ने अहम भूमिका निभाई है।
Fighter: ऋतिक रोशन ने दिया 'फाइटर' को लेकर बड़ा अपडेट! एक्शन फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर किया एलान