फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drew Sidora-Ralph: शादी के नौ साल बाद ड्रू सिडोरा-राल्फ पिटमैन ने लिया तलाक का फैसला, कपल ने दायर की याचिका

Sun, 05 Mar 2023 08:35 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
Drew Sidora Ralph Pittman of The Real Housewives of Atlanta File For Divorce After nine years of marriage
Drew Sidora and Ralph Pittman - फोटो : social media

अक्सर हम हॉलीवुड और बॉलीवुड में कपल के ब्रेकअप और डाइवोर्स की खबरें देखते और सुनते हैं। कई बार कुछ कपल के ब्रेकअप से सभी हैरान हो जाते हैं, जिन्हें देखकर कभी लगता ही नहीं था कि वे अलग भी हो सकते हैं। सेलिब्रिटी ब्रेकअप की इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल हॉलीवुड जोड़ी ड्रू सिडोरा और राल्फ पिटमैन ने नौ साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने हाल ही में इस बारे में घोषणा की है। राल्फ ने इस बारे में बातचीत करते हुए बताया कि इस कठिन समय में वह थोड़ी प्राइवेसी चाहते हैं। आपको बता दें कि कपल अटलांटा के रियल हाउसवाइव्स में नजर आ चुके हैं। 

Drew Sidora Ralph Pittman of The Real Housewives of Atlanta File For Divorce After nine years of marriage
Drew Sidora and Ralph Pittman - फोटो : social media

राल्फ ने बताया इसे कठिन समय
रियलिटी टीवी स्टार ड्र सिडोरा और हॉलीवुड के प्रोफेशनल राल्फ पिटमैन ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि प्यार एक खूबसूरत चीज है, लेकिन बदकिस्मती से हमने एक दूसरे से स्वतंत्र रूप से अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का कठिन फैसला लिया है। राल्फ ने आगे कहा कि ड्रू और मैंने तलाक के लिए फाइल करने का फैसला किया है। हमारे तीन शानदार बच्चे हैं और उनकी मानसिकता और विकास सबसे ज्यादा जरूरी है। जैसा कि हम इस कठिन समय से डील कर रहे हैं तो मैं बस यही चाहता हूं कि प्लीज आप हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। 

Drew Sidora Ralph Pittman of The Real Housewives of Atlanta File For Divorce After nine years of marriage
Drew Sidora and Ralph Pittman - फोटो : social media

सिडोरा ने की प्राइवेसी की मांग
सिडोरा ने अलग होने को लेकर बात की और उन्होंने कहा कि आठ साल तक पूरे दिल से अपनी शादी के लिए लड़ने के बाद मैंने अपने पति को प्यार से आजाद करने का फैसला किया है। हालांकि राल्फ और मैंने अलग-अलग आगे बढ़ने का फैसला किया है और उम्मीद है कि दोस्त बने रहें ताकि हम जिम्मेदारी से सह माता पिता बन सकें। हमारी इस पब्लिक लाइफ के कारण मैं अपने बच्चों के साथ इस कठिन समय के दौरान प्राइवेसी चाहती हूं। 

Priyanka-Ankit: अब ओटीटी पर दिखेगी प्रियंका-अंकित की जोड़ी? म्यूजिक एल्बम के बाद इस वेब सीरीज में आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Drew Sidora Ralph Pittman of The Real Housewives of Atlanta File For Divorce After nine years of marriage
Drew Sidora and Ralph Pittman - फोटो : social media

कोर्ट में दायर की याचिका
कपल ने अलग अलग तलाक की अर्जी दाखिल की है। जानकारी के अनुसार पिटमैन ने सोमवार को  Gwinnett काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक के लिए अपनी याचिका दायर की, जिसमें कपल के अलग होने की तारीख 19 फरवरी बताई गई। दूसरी ओर, सिडोरा ने पिटमैन से एक घंटे पहले तलाक के लिए अपनी याचिका दायर की, जिसमें दावा किया गया कि वे इस साल 23 फरवरी से अलग हो गए हैं।

Filmy Wrap: बाल-बाल बची एआर रहमान के बेटे की जान और हुमा ने उड़ाया फराह का मजाक, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
Drew Sidora Ralph Pittman of The Real Housewives of Atlanta File For Divorce After nine years of marriage
Drew Sidora and Ralph Pittman - फोटो : social media

2014 में कपल ने की था शादी
आपको बता दें कि साल 2014 में सिडोरा और पिटमैन ने शादी की थी। कपल ने जून 2015 में अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया था और उसके बाद साल 2018 में एक बेटी का भी वेलकम किया था। ड्रू ने फिल्मों और टीवी शो जैसे स्टेप अप, द गेम, क्रेजी सेक्सी कूल- द टीएलसी स्टोरी, द नेक्स्ट- फेम इज एट योर डोरस्टेप और द रियल हाउसवाइव्स ऑफ अटलांटा में अपनी भूमिकाओं के साथ मनोरंजन उद्योग में प्रसिद्धि प्राप्त की।

Kareena Kapoor: करीना ने सैफ के बेटे इब्राहिम पर लुटाया प्यार , बर्थडे पर पोस्ट शेयर कर कही यह बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed