हॉलीवुड सिनेमा के मशहूर कलाकार टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन ने उस समय हर किसी को हैरान कर दिया जब उन्होंने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलासा किया था। इस बात की जानकारी टॉम हैंक्स ने ट्विटर के जरिए दी थी। हालांकि अब यह जोड़ा पूरी तरह से ठीक हो चुका है। इस बीच अब अभिनेता टॉम हैंक्स ने खुलासा किया है कि वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर सक्षम प्राधिकारियों को रक्त दान करेंगे।
कोरोना की वैक्सीन के लिए पत्नी के साथ मिलकर रक्तदान करेंगे ये अभिनेता, बीते दिनों जीती कोविड-19 से जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनका रक्त कोरोना वायरस के खिलाफ बन रही वैक्सीन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अंग्रेजी वेबसाइट एनपीआर पॉडकास्ट से बात करते हुए टॉम हैंक्स ने कहा, बहुत सारे सवाल थे कि हम क्या करें ? क्या ऐसा कुछ है जो हम कर सकते हैं? हम इस बारे में काफी विचार कर रहे थे। प्राधिकारियों की ओर से हमसे कोई सपंर्क नहीं किया गया हमने खुद कहा कि क्या आपको खून चाहिए ? क्या हम प्लाज्मा दे सकते हैं?
अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्होंने वैक्सीन के लिए एक नाम भी गढ़ा है। उन्होंने कहा 'अगर ये काम करता है तो मैं इस वैक्सीन को हैंक्स-सीन कहना चाहूंगा।' आपको बता दें कि टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन पहले ऐसे कलाकार थे जो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। इन दोनों कलाकारों को उस समय संक्रमण हुआ जब ये दोनों एक फिल्म की शूटिंग के ऑस्ट्रेलिया में मौजूद थे।
इस बात की जानकारी देते हुए टॉम हैंक्स ने ट्विटर पर बताया था, 'हम थोड़ा थका हुआ महसूस कर रहे थे, ऐसा लग रहा था मानो जुकाम और थोड़ा शरीर में दर्द है। रीटा को थोड़ी ठंड लग रही थी। थोड़ा बुखार भी था। हमने कोरोनावायरस के लिए टेस्ट कराया और इस टेस्ट को सकारात्मक पाया। अब, हम क्या कर सकते हैं? चिकित्सा अधिकारियों के प्रोटोकॉल का हमें पालन करना ही पड़ेगा। हमारा टेस्ट किया जाएगा और लोगों के स्वास्थ्य के लिए और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमें अलग किया जाएगा।'
आपको बता दें टॉम हैंक्स हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' में वह मुख्य किरदार में नजर आए थे। अब बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान उनकी इस फिल्म का हिंदी रीमेक बना रहे हैं। हिंदी भाषा में बनने वाली इस फिल्म का नाम 'लाल सिंह चड्ढा' होगा। फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगीं।
पढ़ें: 20 साल पहले ऐसे दिखते थे संजय मिश्रा, शादी में डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल