सब्सक्राइब करें

Dustin Diamond Death: डस्टिन डायमंड का कैंसर से निधन, 44 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 02 Feb 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
'Saved by the Bell' star Dustin Diamond dies at 44 after lung cancer diagnosis
Dustin Diamond - फोटो : Instagram

अमेरिका के मशहूर एक्टर डस्टिन डायमंड का सोमवार की सुबह कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। 'सेव्ड बाइ द बेल' जैसी हिट सीरीज के मशहूर एक्टर का इस तरह से चले जाना पूरे हॉलीवुड के लिए सदमे जैसा है। उनके एजेंट ने बताया कि हाल ही में हुई जांच में इस बारे में पता चला था कि डस्टिन अग्रेसिव कैंसर से जूझ रहे हैं। इसके महज 3 हफ्ते बाद ही उनका निधन हो गया। उन्होंने आगे बताया कि ये खतरनाक बीमारी उनके शरीर में बहुत तेजी से फैल रही थी ।

Trending Videos
'Saved by the Bell' star Dustin Diamond dies at 44 after lung cancer diagnosis
Dustin Diamond - फोटो : Instagram

डस्टिन के एजेंट रॉजर पॉल ने बताया कि डस्टिन को इस बीमारी को ज्यादा लंबा नहीं झेलना पड़ा। वो दर्द में नहीं तड़पे, हमें इसी बात का संतोष है। बता दें कि केलिफोर्निया के रहने वाले डस्टिन ने 'गुड मॉर्निंग मिस ब्लिस' से अपने करियर की शुरुआत की थी। डस्टिन डायमंड के किरदार 'स्क्रीच' को अमेरिका के साथ-साथ विदेशों में भी काफी पसंद किया गया, लेकिन इस शो के बाद उनके करियर को वो सफलता नहीं मिल पाई जिसकी उन्हें उम्मीद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
'Saved by the Bell' star Dustin Diamond dies at 44 after lung cancer diagnosis
Dustin Diamond - फोटो : Instagram

सेव्ड बाइ द बेल के स्पीनऑफ और दूसरे टीवी शोज के अलावा डस्टिन छोटे ही किरदारों में नजर आए। साल 2015 में डस्टिन को 4 महीने के लिए हथियार रखने और बार में हुए विवाद को लेकर जेल में रहने की सजा दी गई थी। हालांकि अपने अच्छे स्वभाव के चलते डस्टिन को एक महीना पहले ही रिहा भी कर दिया गया था।

'Saved by the Bell' star Dustin Diamond dies at 44 after lung cancer diagnosis
Dustin Diamond - फोटो : Instagram

डस्टिन के स्टैंड अप कॉमेडी के हुनर से हर कोई वाकिफ था। उनके एजेंट ने कहा कि, 'हम जानते हैं कि पिछले कुछ विवादो को लेकर डस्टिन की छवि लोगों के बीच थोड़ी खराब पेश हुई  लेकिन हम चाहते हैं कि लोग ये बात समझें की वो जानबूझकर ऐसी हरकतें नहीं करते थे। उन्हें अपने दर्द को संभालना नहीं आता था इसलिए उनसे कुछ ऐसी हरकतें हो जाती थीं जो उन्हे नहीं करनी चाहिए थी'।

विज्ञापन
'Saved by the Bell' star Dustin Diamond dies at 44 after lung cancer diagnosis
Dustin Diamond - फोटो : Instagram

पिछले साल जब सेव्ड बाइ द बेल की सारी स्टार कास्ट रिबूट के लिए इकट्ठा हुई थी तो डस्टिन नदारद रहे। उनके पुराने को-स्टार ने डस्टिन को श्रद्धांजलि दी है। Gosselaar ने ट्वीट किया कि, 'डस्टिन डायमंड के अचानक गुजर जाने से गहरा धक्का लगा है, वो एक सच्चे हास्य कलाकार थे। आपके साथ बिताए गए दिन मुझे याद आएंगे'। इसके अलावा दूसरे सितारों ने भी डस्टिन के निधन पर शोक जताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed