{"_id":"5e15945f8ebc3e87bf23a071","slug":"elvis-presley-85th-birth-anniversary-rock-and-roll-king-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बालों को काला करने के लिए शू पॉलिश का इस्तेमाल करता था ये फेमस सिंगर, पीएम मोदी से हुई तुलना","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
बालों को काला करने के लिए शू पॉलिश का इस्तेमाल करता था ये फेमस सिंगर, पीएम मोदी से हुई तुलना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एल्विस प्रेस्ली
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिकी गायक और अभिनेता एल्विस प्रेस्ली (Elvis Presley) आज अगर जिंदा होते तो अपना 85वां जन्मदिन मनाते है। एल्विस को रॉक एंड रोल का किंग भी कहा जाता है। ऐल्विस का जन्म 8 जनवरी 1935 को हुआ था। उन्होंने अपना पहला गिटार 11 वर्ष की उम्र में खरीदा था। ऐल्विस शुरुआती दिनों में काफी शर्मीले थे।
कहते हैं उनको गाने का पहली बार मौका 12 वर्ष की उम्र में एक लोकल रेडियो स्टेशन पर मिला था लेकिन वह इससे इतना डर गए कि उन्होंने गाने से ही मना कर दिया। 19 साल की उम्र में उन्होंने सॉन्गफेलोज नाम के gospel quartet को जॉइन करने के लिए ऑडिशन दिया लेकिन रिजेक्ट हो गए। एल्विस ने हार नहीं मानी और खुद गानों को रिकॉर्ड करने लगे।
3 of 5
एल्विस प्रेस्ली
- फोटो : social media
एल्विस को उनके पहले गाने के लिए $4 मिले थे। इससे एल्विस ने अपनी मां को गिफ्ट दिया। एल्विस का हिट सॉन्ग 'हार्टब्रेक होटल' था जो कि 1956 में रिलीज हुआ था। यह गाना सुसाइड पर छपे एक लेख से प्रेरित था। एल्विस से जुड़ा एक दिलचस्प जानकारी यह है कि वह अपने बालों को काला कलर करने के लिए शू पॉलिश का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एल्विस प्रेस्ली
- फोटो : सोशल मीडिया
एल्विस प्रेस्ली के गाने ना केवल अमेरिका में बल्कि यूरोप और एशिया में भी काफी मशहूर हैं। महज 42 साल की उम्र में 16 अगस्त 1977 को एल्विस प्रेस्ली का निधन हो गया। प्रेस्ली का शव उनके घर के बाथरूम में पड़ा मिला था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
इतना ही नहीं नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच जब द्विपक्षीय बैठक हुई तो डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तुलना एल्विस प्रेस्ली से कर दी। उन्होंने कहा था, 'मेरी दाईं तरफ जो बैठे हैं लोग उन्हें पसंद करते हैं। लोग पागल हो जाते हैं, वह एल्विस के अमेरिकन वर्जन हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।