{"_id":"611e5daa6fd3a37be444a65f","slug":"eternals-trailer-review-hindi-by-pankaj-shukla-chloe-zhao-richard-madden-salma-hayek-angelina-jolie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eternals Trailer Review: थानोस से जुड़ी निकली ‘इटर्नल्स’ की कहानी, एमसीयू में जुड़ा नया अध्याय","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Eternals Trailer Review: थानोस से जुड़ी निकली ‘इटर्नल्स’ की कहानी, एमसीयू में जुड़ा नया अध्याय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Trailer Review: इटर्नल्स
लेखक: मैथ्यू और रयान फिपो
कलाकार: रिचर्ड मैडन, कुमैल ननजियानी, सलमा हायक, एजेंलीना जोली, जेमा चैन व हरीश पटेल आदि।
निर्देशक: क्लोए झाओ
रिलीज डेट: 5 नवंबर 2021
रेटिंग: ****
अगर आपको लगता है कि मार्वेल स्टूडियोज की अब तक की सारी फिल्में देखकर आपको मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के बारे में सब पता चल चुका है तो जरा ठहरिए। मार्वेल स्टूडियोज की नवंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘इटर्नल्स’ एमसीयू के बारे में आपके सामान्य ज्ञान की इमारत में नई खिड़कियां खोलने जा रही है। फिल्म के फाइनल ट्रेलर ने अरसे से सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे उस सवाल का भी जवाब दिया है कि आखिर जब वे सात हजार साल से धरती पर मौजूद थे तो फिर थानोस से हुई मानवता की भिड़ंत में ये सब सामने क्यों नहीं आए। मामला फिर एक बार धरती के विनाश का है। सिर्फ सात दिन बाकी हैं और मुकाबला है उन शक्तियों से जो ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ में वापस लौटी आधी आबादी से निकली ऊर्जा के साथ धरती पर लौट आई हैं।
2 of 5
फिल्म ‘इटर्नल्स’ ट्रेलर स्क्रीन ग्रैब
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एमसीयू की फिल्मों को लगातार फॉलो करते रहे लोगों को यही पता रहा है कि एवेंजर्स सीरीज का विलेन थानोस एक परग्रहीय प्राणी हैं। हालांकि मार्वेल कॉमिक्स पढ़ने वालों को पता है कि वह एक हाइब्रिड है और दो ऐसी शक्तियों से जन्मा है जो परस्पर एक दूसरे की विरोधी हैं। थानोस को जन्म देने वाली इन शक्तियों के नाम हैं, इटर्नल्स और डेविएंट्स। डेविएंट्स का जन्म कैसे हुआ और कैसे वे इटर्नल्स के दुश्मन बने, इसका खुलासा भी फिल्म ‘इटर्नल्स’ में हो सकता है। कम लोगों को ही फिलहाल पता है कि कॉमिक्स में डेविएंट्स का लीडर भी एक इटरनल ही है जिसका नाम है, क्रो।
3 of 5
फिल्म ‘इटर्नल्स’ ट्रेलर स्क्रीन ग्रैब
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खैर, लौटते हैं फिल्म ‘इटर्नल्स’ के फाइनल ट्रेलर की तरफ। फिल्म की निर्देशक ऑस्कर विजेता क्लोए झाओ हैं जो मानती हैं कि एमसीयू की ये कहानी ऐसे समय पर आई है जब लोगों को एमसीयू से ऐसे ही किसी सिनेमा की उम्मीद थी। ट्रेलर बताता है कि इटर्नल्स को धरती पर भेजने वाली महाशक्तियों ने उन्हें खास निर्देश के साथ भेजा। और, वह ये कि जब तक मानवता को डेविएंट्स से खतरा न हो, उन्हें बीच में नहीं पड़ना है। अब ये खतरा सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म ‘इटर्नल्स’ ट्रेलर स्क्रीन ग्रैब
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘इटर्नल्स’ के फाइनल ट्रेलर में इसके बाद सारे इटर्नल्स का एक एक करके परिचय है। उनकी शक्तियों का प्रदर्शन है। और, साथ ही झलकियां हैं उन आसुरी शक्तियों की जो दुनिया तबाह करने निकली हैं। चीन में जन्मी फिल्म की निर्देशक क्लोए झाओ ने फिल्म ‘इटर्नल्स’ के फाइनल ट्रेलर में वह सब कुछ दिखाने की कोशिश की है जो एमसीयू के चाहने वालों को एक बार फिर सिनेमाघरों तक खींचकर ले आए।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म ‘इटर्नल्स’ ट्रेलर स्क्रीन ग्रैब
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्लोए झाओ की बनाई फिल्म ‘इटर्नल्स’ कई मायनों में अब तक की सारी एमसीयू फिल्मों से अलग बताई जा रही है। फिल्म का फाइनल ट्रेलर देखकर इस बात की तस्दीक भी हो जाती है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक अब तक के एवेंजर्स सीरीज के म्यूजिक से बिल्कुल अलहदा है। शूटिंग तकनीक में जोर कुदरत के करीब रहकर शूटिंग करने पर ज्यादा दिखता है। स्पेशल इफेक्ट्स जो हैं वे भी एमसीयू की अब तक की फिल्मों जैसे नहीं है। कुल मिलाकर फिल्म ‘इटर्नल्स’ के फाइनल ट्रेलर का अनुभव अनोखा है और नवंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होने जा रही फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।