सब्सक्राइब करें

सिनेमा: ये हैं अंतरिक्ष से जुड़ी पांच बेहतरीन फिल्में, देखने के बाद सिर चकरा जाएगा आपका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 19 Aug 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
These are the 5 best Space related movies of Hollywood
अंतरिक्ष से जुड़ी 5 बेहतरीन फिल्में - फोटो : Social media

सिनेमा के शुरुआती दौर में अंतरिक्ष से जुड़ी फिल्मों का उतना क्रेज नहीं था। शीत युद्ध के दौरान जब अमेरिका और सोवियत संघ के बीच एक स्पेस रेस शुरू हुई, उसी के समानांतर स्पेस साइंस फिक्शन फिल्मों के भी बनने की शुरुआत हुई। ये दौर शीत युद्ध का था। अपोलो मिशन को उतारने के बाद से अमेरिका अपने कई और मिशन भी चांद पर रवाना करने के लिए तैयार था। देश दुनिया में लोग स्पेस और चांद को लेकर काफी उत्साहित थे। निर्देशकों ने जनता की इस नब्ज को पकड़ा और खूब सारी स्पेस रिलेटेड फिल्में बनानी शुरू की। 1969 में मशहूर साइंस फिक्शन राइटर सर ऑर्थर सी क्लार्क की नॉवेल पर बनी फिल्म 2001 ए स्पेस ऑडिशी ने रिलीज होने के बाद खूब लोकप्रियता हासिल की। स्टेन ली क्यूबिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कामयाबी के कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। स्टेन ली अपने समय के जाने माने डायरेक्टर में से एक थे। यहीं से साइंस फिक्शन फिल्मों का विकास होता है। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे अब तक की 5 बेहतरीन साइंस फिक्शन फिल्मों के बारे में, जिन्हें देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा।

Trending Videos
These are the 5 best Space related movies of Hollywood
इंटरस्टेलर - फोटो : Social media

इंटरस्टेलर

"The love is one thing that transcends time and space" अगर आप सिनेमा की बारीकी से समझ रखते हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि क्रिस्टोफर नोलन की ये फिल्म इसी वाक्य पर आधारित है। फिल्म में जब कूपर ब्लैक होल के अंदर जाता है, तो उस वक्त सब कुछ बहुत तेजी से बदल रहा होता है। समय और अस्तित्व के इस भवर (ब्लैक होल) से कुछ नहीं बच पाता। ऐसी कोई चीज नहीं होती जो इससे पार पा सके। ब्लैक होल में फंसने के बाद भी केवल एक चीज स्थाई रहती है। वह है प्यार जो कूपर का उसकी बेटी मर्फ के प्रति है। इसी वजह से फिल्म के मेन टाइटल के नीचे इस लाइन को लिखा गया "प्यार ही वह चीज है, जो समय और अस्तित्व के भी परे है।" इस फिल्म में आपको टाइम डायलेशन, वर्म होल, ब्लैक होल जैसे कंसेप्ट देखने को मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the 5 best Space related movies of Hollywood
अपोलो 13 - फोटो : Social media

अपोलो 13

साल 1995 में रिलीज हुई ये फिल्म 3 अमेरिकी एस्ट्रोनॉट की कहानी को दिखाती है, जो अपोलो 13 मिशन में तकनीकी दिक्कत आने के कारण अंतरिक्ष में फंस गए हैं। उनके स्पेसशिप में ऑक्सीजन का लेवल कम हो जाता है। आगे क्या होता है? उसे जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी। फिल्म में टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है।

These are the 5 best Space related movies of Hollywood
ग्रेविटी - फोटो : Social media

ग्रेविटी

साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म ने खूब लोकप्रियता हासिल की। फिल्म में दो एस्ट्रोनॉट की कहानी को दिखाया गया है, जो स्पेस डिब्री के हमले के बाद जिंदा रहने के लिए संघर्ष करते हुए दिखते हैं। फिल्म में सेंड्रा बुलॉक मुख्य किरदार में हैं।

विज्ञापन
These are the 5 best Space related movies of Hollywood
अवतार - फोटो : Social media

अवतार

साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म ने  कामयाबी के सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। इस फिल्म के अद्भुत डायरेक्शन और अनोखे स्टोरी प्लॉट ने दर्शकों को हैरान करके रख दिया। पृथ्वी वासियों को एक ऐसे मून (पेंडोरा) के बारे में पता चलता है, जहां पर बेशकीमती पत्थर छिपे हुए हैं। उसके उत्खनन हेतु एक मिशन को भेजा जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि इस खूबसूरत चंद्रमा को पृथ्वीवासी अपने उपनिवेश के रूप में इस्तेमाल करते हैं और उसकी प्राकृतिक सुंदरता को खत्म करने लगते हैं। आगे उस चंद्रमा के मूल निवासी पृथ्वीवासियों के विरुद्ध विद्रोह छेड़ देते हैं। आगे क्या होता है? उसे जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी। फिल्म को सदी के सबसे मशहूर डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने डायरेक्ट किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed