मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के केस में नया मोड़ आ गया है। पंच गवाह होने का दावा करने वाले प्रभाकर सैल ने हलफनामे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। प्रभाकर ने हलफनामे में कहा कि उसने केपी गोसावी और सैम डिसूजा को आपस में बात करते सुना था। उसने दोनों को ये कहते सुना था कि, 'आप 25 करोड़ रुपये का बम डाल दो। चलो 18 करोड़ में सौदा तय करते हैं और समीर वानखेड़े को आठ करोड़ रुपये दे देते हैं'। आरोप लगाने वाला प्रभाकर खुद को गोसावी का बॉडीगॉर्ड बता रहा है। प्रभाकर ने आरोप लगाया है कि गोसावी और सैम ने कथित तौर पर 18 से 8 करोड़ रुपये एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को देने की बात कही थी। प्रभाकर सैल ने अपने हलफनामे में ये भी कहा कि क्रूज पर एनसीबी की छापेमारी के बाद उसने शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को केपी गोसावी और सैम को नीले रंग की मर्सिडीज कार में साथ में बात करते देखा था। उनके बीच करीब 15 मिनट बात हुई थी।
Filmy Wrap: क्या फंसाया गया आर्यन खान और रजनीकांत को कल बड़ा अवॉर्ड, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कंगना हर खास दिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। करवा चौथ के मौके पर कंगना रणौत ने अपने बचपन की यादों को साझा किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि, उनके परिवार में लोग इस त्योहार को बेहद ही प्यार और समपर्ण के साथ मनाते हैं। साथ ही कंगना रणौत ने उन लोगों को भी नसीहत दी है, जो करवा चौथ के व्रत का मजाक उड़ाते हैं।
सोशल मीडिया: कंगना रणौत ने करवा चौथ का मजाक उड़ाने वालों को दी नसीहत, शेयर की बचपन की यादें
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में जेल में बंद आर्यन खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पीटीआई के अनुसार एनसीबी के अधिकारी शाहरुख के बेटे आर्यन की बैंक डीटेल की जांच कर रहे हैं। सिर्फ आर्यन ही नहीं इस मामले में सभी आरोपियों के बैंक ट्रांसेक्शन की जांच की जा रही है ताकि एजेंसी ये पता लगा सके कि ड्रग्स की खरीद के लिए भारी मात्रा में पैसों का लेनदेन हुआ है या नहीं। आर्यन खान की जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी थी और अब उसकी जमानत याचिका पर 26 अक्तूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन व दूसरे आरोपियों की बैंक डीटेल और व्हाट्सएप चैट खंगाल रही एनसीबी, इकट्ठा कर रही पुख्ता सबूत
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अभिनेता ने अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं और अब रजनीकांत को भारतीय फिल्म उद्योग में अहम योगदान देने के लिए ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता को ये पुरस्कार 25 अक्तूबर को दिल्ली में दिया जाएगा। रजनीकांत ने इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, कल का दिन उनके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
Dadasaheb Phalke Award: रजनीकांत को कल मिलेगा सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड, ट्वीट कर जाहिर की खुशी
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और भांजे कृष्णा की लड़ाई पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। गोविंदा और कृष्णा की इस लड़ाई में उनकी पत्नियां भी आगे आकर एक दूसरे पर तंज कसती रहती हैं। कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने हाल में कहा कि उन्हें गोविंदा और कृष्णा की जोड़ी को पर्दे पर देखना बहुत अच्छा लगेगा लेकिन ऐसा करने के लिए गोविंदा को अपने मैनेजर को काम से निकालना होगा। दरअसल गोविंदा का सारा काम उनकी पत्नी सुनीता आहूजा संभालती हैं।
तंज: कश्मीरा शाह ने सुनीता पर फिर साधा निशाना, बोलीं- गोविंदा अगर अपनी मैनेजर बदल दें तो उन्हें अच्छा काम मिलने लगेगा