फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: 'अतरंगी रे' का ट्रेलर रिलीज और कपिल के शो में स्मृति ईरानी की नो एंट्री, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Wed, 24 Nov 2021 06:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 24 Nov 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: Trailer of Atrangi Re  released and Smriti Iranis gets no entry in Kapils show read 10 big entertainment news
'अतरंगी रे', स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस से राजनेता बनीं स्मृति ईरानी कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट नजर आने वाली थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्मृति बिना शूटिंग किए ही लौट गई हैं। स्मृति ईरानी यहां अपनी किताब ‘लाल सलाम’ के प्रमोशन के लिए आने वाली थीं लेकिन गार्ड ने उन्हें अंदर जाने ही नहीं दिया। आखिरकार स्मृति ईरानी को वापस लौटना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री जब शूटिंग के लिए एंट्रेंस गेट पर पहुंचीं तो वहां का सिक्योरिटी गार्ड अन्ना उन्हें पहचान नहीं पाया। स्मृति ने उसे बताया कि उन्हें सेट पर एपिसोड की शूटिंग के लिए इनवाइट किया गया है, वे शो की स्पेशल गेस्ट हैं। इस पर गार्ड ने कहा, 'हमें कोई आदेश नहीं मिला है, सॉरी मैडम आप अंदर नहीं जा सकतीं।'

शूटिंग कैंसिल: कपिल शर्मा शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं स्मृति ईरानी को गार्ड ने नहीं जाने दिया अंदर, सेट पर मची अफरा-तफरी

 

Filmy Wrap: Trailer of Atrangi Re  released and Smriti Iranis gets no entry in Kapils show read 10 big entertainment news
फिल्म 'अतरंगी रे' - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का मोशन पोस्टर मंगलवार को रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी है बिहार की एक लड़की रिंकू और तमिल लड़के विशू की। विशू को जबरन पकड़कर रिंकू से साथ पकड़वा विवाह करवा दिया जाता है। लेकिन रिंकू तो शहजाद यानि अक्षय से प्यार करती है। तीनों की प्रेम कहानी किस-किस मोड़ से आगे बढ़ेगी ये आपको अतरंगी रे में देखने को मिलेगा। फिल्म में सारा अली खान का नाम रिंकू है। वहीं, धनुष फिल्म में विशु के किरदार में दिखेंगे। अक्षय और सारा इस फिल्म में पहली बार आनंद एल राय के साथ काम कर रहे हैं। वहीं, धनुष ने आनंद की फिल्म रांझणा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

Atrangi Re Trailer: अतरंगी रे' का ट्रेलर रिलीज, अक्षय-सारा और धनुष का दिखा 'अतरंगी अंदाज'

 

Filmy Wrap: Trailer of Atrangi Re  released and Smriti Iranis gets no entry in Kapils show read 10 big entertainment news
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में रिश्ते जुड़ने और टूटने में जरा भी वक्त नहीं लगता। एक तरफ जहां बहुत से कपल्स शादी करने वाले हैं तो कई ऐसे सितारे भी हैं जो अलग हो चुके हैं। हालांकि मनोरंजन की दुनिया में यह भी देखने को मिलता है कि बहुत सी जोड़ियां तलाक के बाद भी एक दूसरे की अच्छी दोस्त बनी रहती हैं जबकि कई एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करतीं। कुछ समय पहले तलाक की लिस्ट में सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य का नाम जुड़ा है।

सोशल मीडिया: नागा चैतन्य के जन्मदिन पर सामंथा ने नहीं दी बधाई, फैंस ने जताई नाराजगी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Trailer of Atrangi Re  released and Smriti Iranis gets no entry in Kapils show read 10 big entertainment news
बॉब बिस्वास - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की क्राइम थ्रिलर फिल्म बॉब बिस्वास आने वाली है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने बॉब बिस्वास का किरदार निभाया है जो कि एक कॉन्ट्रैक्ट किलर है। इस किरदार को निभाने के लिए अभिषेक बच्चन को अपना वजन बढ़ाना पड़ा था। गौरतलब है कि जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से अभिषेक बच्चन को इस भूमिका के लिए प्रशंसा मिलने लगी है। खुद उनके पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्म का ट्रेलर और उनकी एक्टिंग देखकर गदगद हो गये थे। फिल्म के ट्रेलर में अभिषेक बच्चन गोल-मटोल से दिखते हैं। अब अपने एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने फिल्म के लिए वजन बढ़ाने, लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग रुकने इत्यादी के बारे में खुलकर बातचीत की है।

Bob Biswas: फिल्म के शूट के दौरान 105 किलो के हो गये थे अभिषेक बच्चन, बोले- बंगाली मिठाइयों..

 

विज्ञापन
Filmy Wrap: Trailer of Atrangi Re  released and Smriti Iranis gets no entry in Kapils show read 10 big entertainment news
अभिनेता कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले फ्लॉप फिल्में देने वाले अभिनेता कमाल आर खान अपने विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं। कमाल आर खान उर्फ केआरके विवाद में रहने का कोई मौका नहीं छोडते। पिछले कुछ समय से उनका निशाना सुपरस्टार सलमान खान पर रहा है उसके अलावा वह दूसरे सितारों को लेकर भी काफी बातें कह चुके हैं। अब हाल ही में केआरके ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने एक सुपरस्टार पर ही तंज कसा है।

KRK: बिना नाम लिए कमाल आर खान ने इस सुपरस्टार पर साधा निशाना, यूजर्स बोले- सलमान को बोल रहे या अजय देवगन को?

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed