फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉम की डांट सुनकर पांच कर्मचारियों ने छोड़ी 'मिशन इम्पॉसिबल 7', नियमों के टूटने पर हुई थी नाराजगी

Fri, 18 Dec 2020 12:03 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 18 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
five Crew Members quit the Mission Impossible 7 after Tom Cruise anger
टॉम क्रूज - फोटो : फाइल

हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज को अपने क्रू सदस्यों पर चिल्लाना और उन्हें काम से निकाल देने की धमकी देना थोड़ा गलत हो गया। इसलिए, टॉम की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' के क्रू का हिस्सा बने पांच कर्मचारियों ने फिल्म छोड़ दी है। कर्मचारियों को टॉम क्रूज के पहली बार चिल्लाने से ज्यादा दिक्कत नहीं हुई थी लेकिन मामला ठंडा भी नहीं हुआ था। परेशानी तब हुई जब टॉम ने कर्मचारियों को दूसरी बार झाड़ लगाई।

five Crew Members quit the Mission Impossible 7 after Tom Cruise anger
टॉम क्रूज - फोटो : @Roma, Mega

टॉम इस समय अपनी मशहूर एक्शन थ्रिलर फिल्म फ्रेंचाइजी 'मिशन इंपॉसिबल' की सातवीं किस्त की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही पिछले हफ्ते घटी एक घटना इस हफ्ते की शुरुआत में इंटरनेट पर वायरल हुई। टॉम क्रूज ने अपनी फिल्म के दो क्रू मेंबर्स को जमकर डांट दिया क्योंकि वह कोरोना वायरस से बचने के लिए लागू किए नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। टॉम से यह सहन नहीं हो सका और उन्होंने क्रू मेंबर्स को डांटते हुए फिल्म से निकालने की धमकी तक दे डाली।

five Crew Members quit the Mission Impossible 7 after Tom Cruise anger
मिशन इम्पॉसिबल 7 - फोटो : Instagram- @filmthusiast

टॉम की पहली बार डांट का ज्यादा कुछ फर्क नहीं पड़ा था। लेकिन, मामला ठंडा भी नहीं हुआ था तब तक टॉम ने लोगों को फिर से डांट दिया। दरअसल, टॉम ने लोगों को दोबारा नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा तो उन्होंने फिर से डांट लगा दी। इस बार लोगों को यह बात सहन नहीं हो सकी और उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया। इसका बड़ा असर इसलिए भी हुआ क्योंकि टॉम का डांट लगाता हुआ एक ऑडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। क्रू मेंबर्स को यह बात सहन न हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
five Crew Members quit the Mission Impossible 7 after Tom Cruise anger
टॉम क्रूज - फोटो : फाइल

टॉम का मानना है कि अगर रिस्क लेकर फिल्मों का काम चल रहा है तो उसे लोगों को गंभीरता से लेना चाहिए। टॉम फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' के अभिनेता तो हैं ही साथ ही वह इसके निर्माता भी हैं। इसलिए, उनका यह कर्तव्य बनता है कि वह अपने सभी कलाकारों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खासकर इस संकट की घड़ी में जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी जानलेवा महामारी से लड़ रही है। टॉम सख्ती बरतकर वही करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
five Crew Members quit the Mission Impossible 7 after Tom Cruise anger
टॉम क्रूज - फोटो : फाइल

फिल्म के निर्माता होने के नाते टॉम ने कोरोना वायरस से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने सभी कलाकारों ने कर्मचारियों के लिए एक क्रूज भी बुक करा रखा है जहां पर उनके सभी क्रू मेंबर आइसोलेट हो सकें। टॉम ने गंभीरता से जिस तरह लोगों को डांटा उसकी जॉर्ज क्लूनी तारीफ भी कर रहे हैं और कुछ लोग बुराई भी। तारीफ इसलिए क्योंकि टॉम कोरोना को लेकर गंभीर हैं। और बुराई इसलिए क्योंकि टॉम ने डांटने के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed