फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Films: भारत के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकीं ये विदेशी फिल्में, अब ओटीटी पर उठा सकते हैं लुत्फ

Tue, 23 Apr 2024 11:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 23 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Foreign language Films never released on Indian Theaters Fifty shades of grey the da vinci code dirty grandpa
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विदेशी फिल्मों की फैन फॉलोइंग भारत में भी काफी ज्यादा है। दूसरे देशों में बनी फिल्में बड़ी संख्या में लोग यहां देखना पसंद करते हैं। हालांकि, बहुत सी ऐसी फिल्में भी हैं, जो अपने कंटेंट की वजह से भारत में बड़े पर्दे पर प्रदर्शित नहीं हो सकीं, लेकिन ओटीटी पर यह फिल्म स्ट्रीम की जा सकती है।


Jai Hanuman Poster: आग उगलते ड्रैगन के आगे गदा लिए खड़े हैं बजरंगबली, नया पोस्टर देख फैंस बोल उठे 'जय हनुमान'

Foreign language Films never released on Indian Theaters Fifty shades of grey the da vinci code dirty grandpa
फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे - फोटो : यूट्यूब
फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे

फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे अपने कंटेंट की वजह से काफी सुर्खियों में थी। फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी बयां करती है, जो एक बिजनेस टाइकून का साक्षात्कार लेने के बाद उसके प्यार में गिरफ्तार हो जाती है। फिल्म में काफी ज्यादा बोल्ड सीन थे, जिसकी वजह से यह कभी भारत में बड़े पर्दे पर नहीं दिखाई जा सकी। हालांकि, वर्तमान में इसे नेटफ्लिक्स, जियोसिनेमा और जी5 पर स्ट्रीमिंग किया जा सकता है।

Foreign language Films never released on Indian Theaters Fifty shades of grey the da vinci code dirty grandpa
द डा विंची कोड - फोटो : यूट्यूब
द डा विंची कोड

द डा विंची कोड विंची कोड में एक अजीबोगरीब हत्या की गहराई तक जाने के लिए एक शख्स को पेरिस से लंदन की यात्रा करते हुए दिखाया गया है। साल 2006 में आई इस फिल्म का निर्देशन रॉन हॉवर्ड ने किया था। फिल्म पर ईसाई विरोधी होने के आरोप लगे थे। फिल्म भारत में रिलीज हुई, लेकिन पंजाब, गोवा, नागालैंड, मेघालय, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में इसे बड़े पर्दे पर प्रदर्शित नहीं किया गया। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स, जी5 और प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Foreign language Films never released on Indian Theaters Fifty shades of grey the da vinci code dirty grandpa
द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू  - फोटो : यूट्यूब
द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू 

द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू में एक ऐसे पत्रकार की कहानी दिखाई गई है जो 40 साल पहले गायब हुई महिला का पता लगाने के लिए एक कंप्यूटर हैकर की मदद लेता है। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में कई ऐसे सीन थे, जिनसे भारत के सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी, इन्हें हटाने के निर्देश दिया गया, लेकिन  लेकिन निर्देशक डेविड फिंचर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। नतीजा यह हुआ कि यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। इसे अब जी5 और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग किया जा सकता है।

विज्ञापन
Foreign language Films never released on Indian Theaters Fifty shades of grey the da vinci code dirty grandpa
डर्टी ग्रैंडपा  - फोटो : यूट्यूब
डर्टी ग्रैंडपा 

डर्टी ग्रैंडपा में पोते और दादा की कहानी दिखाई गई है। इस एडल्ट कॉमेडी में कई ऐसे सीन थे, जिसकी वजह से यह भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। हालांकि, अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकता है। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म मौजूद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed