फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Fall Guy: स्टंट से भरपूर द फॉल गाई के प्रीमियर में दिखा रयान-एमिली का जलवा, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Mon, 22 Apr 2024 06:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 22 Apr 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
The Fall Guy Special Premiere Berlin Ryan Gosling  Emily Blunt David Leitch Kelly McCormick Chris O’Hara
द फॉल गाई प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म द फॉल गाई रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में रयान गोसलिंग और एमिली ब्लंट मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का विशेष प्रीमियर बर्लिन में आयोजित किया गया था, जिसमें खतरनाक स्टंट, बैक फ्लिप और हवा में उड़ती कारें देखने को मिलीं। इस कार्यक्रम में डेविड लीच (निर्देशक/निर्माता), केली मैककॉर्मिक (निर्माता), क्रिस ओ'हारा (स्टंट डिजाइनर), और बेन जेनकिन और लोगान होलाडे (स्टंट कलाकार) ने भी शिरकत की थी।

Mumtaz: पाकिस्तान से लौटते ही मुमताज ने की वहां के कलाकारों की तरफदारी! बॉलीवुड में मौका देने की कही बात

The Fall Guy Special Premiere Berlin Ryan Gosling  Emily Blunt David Leitch Kelly McCormick Chris O’Hara
द फॉल गाई प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

निर्देशक डेविड लीच के साथ यूनिवर्सल पिक्चर्स (वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी द्वारा वितरित) इस फिल्म को दर्शकों के लिए दुनियाभर में बड़े पर्दे पर ला रही है। यह फिल्म नवोदित निर्देशक जोडी मोरेनो (एमिली ब्लंट) की कहानी पर आधारित है, जब वह प्रतिभाशाली स्टंटमैन और पूर्व प्रेमी, कोल्ट सीवर्स (रयान गोसलिंग) के साथ अपनी फिल्म निर्माण यात्रा शुरू करती है। इस फिल्म में लोगों को दिल दहला देने वाले स्टंट देखने को मिलने वाले हैं। यह फिल्म दुनियाभर में स्टंट करने वाले पुरुषों और महिलाओं के काम के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। 

The Fall Guy Special Premiere Berlin Ryan Gosling  Emily Blunt David Leitch Kelly McCormick Chris O’Hara
द फॉल गाई प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

इस फिल्म और स्टंट करने वाले लोगों के बारे में बात करते हुए रयान गोसलिंग ने कहा, "वे निस्वार्थ और बहुत प्रतिभाशाली हैं। वे वास्तव में असली नायक हैं।" वहीं, एमिली ब्लंट ने तारीफ करते हुए कहा कि, "उनका कौशल असाधारण है। उन्हें बस लोगों के बीच पहचान मिलने की जरूरत है"। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Fall Guy Special Premiere Berlin Ryan Gosling  Emily Blunt David Leitch Kelly McCormick Chris O’Hara
द फॉल गाई प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

इस प्रीमियर में निर्देशक डेविड लीच ने एक स्टंट कलाकार के रूप में अपने अनुभवों को याद करते हुए बताया कि कैसे इससे उन्हें इस फिल्म को बनाने में मदद मिली। उन्होंने कहा, "एक स्टंट कलाकार के रूप में काम करते हुए इसने मुझे एक अलग प्रकार का निर्देशक बनने में मदद की।  

विज्ञापन
The Fall Guy Special Premiere Berlin Ryan Gosling  Emily Blunt David Leitch Kelly McCormick Chris O’Hara
द फॉल गाई प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

द फॉल गाइ की बात करें तो फिल्म में पुराने जमाने के रोमांस, एक्शन और कॉमेडी की झलक लोगों के सामने खास अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है। इस स्टंट आधारित रोमांचक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को 3 मई 2024 को बड़े पर्दे पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज करने की तैयारी है।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का ‘टाइगर’ में दिखा मातृत्व भाव, पृथ्वी दिवस पर प्रसारित हुई डाक्यूमेंट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed