{"_id":"6635d0f6e65f1b51e0037bdb","slug":"francis-ford-coppola-has-invested-1000-crores-on-megalopolis-now-the-director-has-no-money-to-release-it-2024-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Megalopolis: दिग्गज निर्देशक की 40 साल में बनी फिल्म संकट में, जेब से लगाए 1000 करोड़, अब रिलीज के पैसे नहीं","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Megalopolis: दिग्गज निर्देशक की 40 साल में बनी फिल्म संकट में, जेब से लगाए 1000 करोड़, अब रिलीज के पैसे नहीं
फ्रांस के शहर कान में सालाना फिल्म फेस्टिवल की तैयारियों जोरों पर हैं। इसके कंपटीशन सेक्शन में तमाम बड़ी फिल्मों के साथ एक फिल्म ‘मेगालोपोलिस’ भी है। ये फिल्म पहली बार साल 1979 में चर्चा में आई। फिल्म पर काम शुरू हुआ साल 1983 में और तब से 40 साल से ज्यादा बीतने को हैं। फिल्म पर अब तक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खुद इसके निर्देशक लगा चुके हैं। अब इसे दुनिया भर में वितरित करने के लिए 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम की और जरूरत है। और, पूरे मामले का दुखद पहलू ये है कि दुनिया की किसी भी बड़ी फिल्म वितरक कंपनी ने अभी तक इसे हाथ नहीं लगाया है।
कालजयी फिल्मों में शुमार ‘गॉडफादर’ सीरीज और उसके बाद ‘एपोकैलिप्लस नाऊ’ बनाने वाले निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला को पहले पहल साल 1979 में एक ऐसी कहानी का विचार आया जिसमें अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क को लेकर भविष्य के समय की कुछ अनोखी कल्पनाएं शामिल रही। कोप्पोला ने इसकी चर्चा अपने कुछ करीबियों से की भी लेकिन बात बनी हीं। चार साल बाद कोपोला ने अपनी जेब से कुछ पैसा लगाकर इस पर काम शुरू कर दिया लेकिन फिल्म कछुए की रफ्तार से चलती रही और इसकी शूटिंग अभी बीते साल मार्च में जाकर शुरू हो पाई।
3 of 6
मेगालोपोलिस की शूटिंग के दौरान का फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अब इस फिल्म की रिलीज की बारी है। जैसा कि अब सब जानते हैं कि इस फिल्म को इस साल के कान फिल्म फेस्टिवल में चुना जा चुका है। फिल्म को बिक्री के लिए कान बाजार में शामिल किया गया है। खबर है कि फ्रांस की कंपनी गुडफेलास ने फ्रांसिस फोर्ड कोपोला से हाथ मिलाया है। कान फिल्म फेस्टिवल की शर्तों के मुताबिक इसे फ्रांस में रिलीज करने की डील भी तय हो चुकी हैं, लेकिन ये फिल्म अमेरिका और दुनिया के देशों में कब रिलीज होगी, इसके बारे में अब कुछ भी तय नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एडम ड्राइवर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फ्रांसिस फोर्ड कोपोला ने ये फिल्म अपनी जमा पूंजी में से करीब 120 मिलियन डॉलर यानी करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च करके बनाई है। फिल्म को मार्च के महीने में लॉस एंजिलिस के यूनिवर्सल सिटी वॉक आईमैक्स थियेटर में पहली बार उन इच्छुक खरीदारों को दिखाया गया, जो इस फिल्म को लेकर लगातार कोप्पोला के संपर्क में रहे। खास बात ये रही कि इस स्क्रीनिंग में आने के लिए भी ये खरीदार तभी तैयार हुए जब इसका कान फिल्म फेस्टिवल के कंपटीशन सेक्शन में चयन हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
एडम ड्राइवर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म ‘मेगालोपोलिस’ के हीरो एडम ड्राइवर हैं। उन्होंने फिल्म में एक ऐसा आदर्शवादी आर्किटेक्ट का किरदार निभाया है जो न्यूयॉर्क शहर को भविष्य के लिए जरूरी सुविधाओं और जरूरतों के साथ नए सिरे से बसाना चाहता है। फिल्म में उनके साथ नैटली एमैनुएल, ऑब्रे प्लाजा, शिया ला बियफ, डस्टिन हॉफमैन, जॉन वॉयट, जियानकार्लो एपोसिटो, लॉरेंस फिशबर्न और कैथरीन हंटन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 16 मई को ये फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जानी है। फिल्म की पहली सार्वजनिक स्क्रीनिंग में अब गिनती के दिन बाकी होने के बावजूद इसे दुनिया भर के साथ साथ अमेरिका में भी वितरित करने के लिए अब तक किसी बड़ी फिल्म कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।