फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Justin Bieber: जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर साझा कीं रोती हुई तस्वीरें, फैंस हुए परेशान

Sun, 28 Apr 2024 02:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 28 Apr 2024 02:15 PM IST
विज्ञापन
Justin Bieber shared crying selfie on Social media fans concerned about pop singer deets inside
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम

अंतर्राष्ट्रीय पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अपने गानों से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में उन्होंने कोचेला में अपनी परफॉर्मेंस से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इस कार्यक्रम के बाद अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस परेशान नजर आ रहे हैं। 

Justin Bieber shared crying selfie on Social media fans concerned about pop singer deets inside
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फोटोज में कई सेल्फी भी हैं, जिन्हें ध्यान से देखने पर पता चलता है कि उनकी आंखों में आंसू हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज पर फैंस तरह तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। उनकी पत्नी हैली ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। 

View this post on Instagram

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber)

Justin Bieber shared crying selfie on Social media fans concerned about pop singer deets inside
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस उनकी तस्वीरें देखकर चिंतित हैं और कमेंट बॉक्स में उनसे सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मत रोइए, नहीं तो मैं भी रो दूंगा।" एक अन्य यूजर ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा, "जस्टिन आप ठीक तो हैं ना?" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Justin Bieber shared crying selfie on Social media fans concerned about pop singer deets inside
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  पिछले कुछ वर्षों में जस्टिन और हैली का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा है। 12 साल की उम्र में हैली की मुलाकात जस्टिन से हुई थी। साल 2015 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद 2016 में वे थोड़े  समय के लिए अलग हुए, लेकिन जल्द ही दोनों के बीच मामला सुलझ गया था। इसके कुछ साल के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
Justin Bieber shared crying selfie on Social media fans concerned about pop singer deets inside
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम

जस्टिन अक्टूबर 2022 में भारत में प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें अपना संगीत कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। भारत में यह उनका दूसरा कार्यक्रम था। इससे पहले वे 2017 में मुंबई में परफॉर्म कर चुके थे।  बीबर के स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल की शुरुआत में उन्हें रैमसे हंट सिंड्रोम का पता चला था। इसके बाद उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस से दूरी बना ली थी।
Amar Singh Chamkila: रहमान ने 'चमकीला' के लिए इम्तियाज को दी थी ये सलाह, दिखाया था संगीतकार का मृत शरीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed