सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 27 साल पहले ऐसे दिखते थे 'फ्रेंड्स' के कलाकार, देखिए रीयूनियन में कितना बदल गया लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 29 May 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Friends reunion see photos of Jennifer aniston Matthew perry and gang from pilot to last episode and reunion
फ्रैंड्स - फोटो : सोशल मीडिया

17 साल पहले बैंगनी दरवाजे और पीले फ्रेम को फ्रेंड्स के चाहने वालों ने आखिरी बार देखा था। इसके बाद से हर दिन फ्रैंड्स फैन इन यादों को दिल में संजोए बार बार इस शो को देखते रहे। ये शो दुनियाभर में लोकप्रिय है।1994 में रिलीज हुए पहले एपिसोड को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। आज भी इस शो को फैंस काफी पसंद करते हैं। इस शो के छह मुख्य कलाकार मैथ्यू पैरी( चैंडलर बिंग) कोर्टनी ( मोनिका गेलर) डेविड श्विमर ( रॉस गेलर) लिसा कुड्रो( फीबी बूफे) मैट लेब्लांक( जोई ट्रिबियानी) और जेनिफर एनिस्टन( रेचल ग्रीन) आज भी हर किसी के पसंदीदा हैं।



कितने बदल गए हमारे 'फ्रेंड्स'

ऐसे में जब 17 साल बाद इस शो की स्टार कास्ट फिर से फैंस के सामने आई तो सभी खुशी से झूम उठे। शो की शूटिंग के बाद से ये पहला मौका था जब पूरी स्टार कास्ट एक साथ एक ही जगह मौजूद थीं। इन सालों में सभी कलाकारों के जीवन में उनके चेहरे के अलावा और भी बहुत कुछ बदल गया है। तो चलिए आपको दिखाते हैं कि पहले एपिसोड से लेकर अंतिम और फिर रियूनियन तक कितने बदल गए फ्रेंड्स के कलाकार।

Trending Videos
Friends reunion see photos of Jennifer aniston Matthew perry and gang from pilot to last episode and reunion
डेविड श्विमर - फोटो : सोशल मीडिया

डेविड श्विमर ( रॉस गेलर)

डेविड ने शो में रॉस गेलर की भूमिका निभाई थी जो एक प्लेनटॉलोजिस्ट रहता है। शो में डेविड ने रेचल ग्रीन यानि जेनिफर एनिस्टन के प्रेमी और दोस्त की भूमिका निभाई थी। इस शो से उन्हें जबरदस्त सफलता मिली थी। फ्रेंड्स के बाद डेविड ने 'अमेरिकन क्राइम स्टोरी', 'बिग नथिंग', 'वेब थेरेपी', 'फीड द बीस्ट', 'विल एंड ग्रेस' जैसे कई शो और फिल्मों में काम किया था। वो 'फ्रेंड्स शो' में कास्ट किए जाने वाले पहले कलाकार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friends reunion see photos of Jennifer aniston Matthew perry and gang from pilot to last episode and reunion
जेनिफर एनिस्टन - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर एनिस्टन( रेचल ग्रीन)

जेनिफर ने इस शो में रेचल ग्रीन की भूमिका निभाई थी जो अपनी शादी के दिन घर से भागकर मोनिका के पास आ जाती है। रेचल शुरू में एक अमीर घर की बिगड़ी लड़की रहती है, लेकिन बाद में अपने दोस्तों के साथ रहते हुए उसे जीवन के अच्छी बुरी हर स्थिति को संभालना आ जाता है। शो में वो फैशन की दुनिया के लिए काम करती नजर आती है। इस शो के बाद जेनिफर फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने गईं थीं। उन्होंने 'द गुड गर्ल', 'केक', 'वी आर द मिलर्स', 'द मॉर्निंग शो', 'हॉरीबल बॉसेस' जैसी कई फिल्मों में काम किया।

Friends reunion see photos of Jennifer aniston Matthew perry and gang from pilot to last episode and reunion
कोर्टनी कॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्टनी कॉक्स( मोनिका गेलर)

शो में कोर्टनी ने एक शेफ की भूमिका निभाई थी साथ ही वो रॉस गेलर की बहन रहती हैं। कोर्टनी ने शो में एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई थी जो सफाई पसंद करती है और उसे चीजें अपने नियंत्रण में लेना अच्छा लगता है। इस शो में कोर्टनी और मैथ्यू यानि मोनिका और चैंडलर की प्रेम कहानी हर किसी को पसंद आई थी। इस शो के बाद कोर्टनी 'कूगर टाउन' और 'डर्ट' में नजर आईं थीं। वहीं वो 'वेब थेरेपी', 'स्क्रब्स', 'शेमलेस' और 'स्क्रीम' फिल्म का हिस्सा बनीं।

विज्ञापन
Friends reunion see photos of Jennifer aniston Matthew perry and gang from pilot to last episode and reunion
मैथ्यू पैरी - फोटो : सोशल मीडिया

मैथ्यू पैरी( चैंडलर बिंग)

शो में मैथ्यू ने चैंडलर बिंग नाम के एक ऐसे शख्स की भूमिका निभाई थी जिसकी नौकरी के बारे में उसके दोस्त भी नहीं जानते हैं। चैंडलर एक ऐसा लड़का है जो अपने जोक्स के लिए मशहूर है। शो में उन्होंने मोनिका गेलर के पति की भूमिका निभाई थी। मैथ्यू पैरी को उनकी कॉमेडी के लिए बहुत पसंद किया जाता है। फ्रेंड्स के बाद मैथ्यू 'द गुड वाइफ', 'द ऑड कपल', 'मिस्टर सनशाइन' जैसे कई शो और फिल्मों में नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed