फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

75वें Golden Globe Awards के विनर्स की पूरी लिस्ट, यौन शोषण पर कुछ ऐसे जताया विरोध

Mon, 08 Jan 2018 10:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
golden globes 2018 check full winners list
Golden Globe awards 2018
हॉलीवुड में यौन शोषण के खिलाफ अभियान का मुद्दा 'गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2018' में भी छाया रहा। अवॉर्ड को होस्ट कर रहे अमेरिकी कॉमेडियन सेथ मेयर्स ने यौन शोषण के आरोपों में घिरे हार्वी विंस्टन का मजाक बनाया। यही नहीं सभी हॉलीवुड सेलिब्रेटीज ने यौन शोषण के विरोध में ब्लैक कलर की ड्रेस पहनीं। इस बार गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित हुआ।


पढ़ें: नशे में की बदतमीजी तो बार से बाहर निकाला गया गेम ऑफ थ्रोन्स का ये एक्टर
golden globes 2018 check full winners list
seth meyers

सेथ मेयर्स ने शो की शुरूआत में कहा कि 'लेडीज और बचे हुए जेंटलमैंन, यह 2018 है। फाइनली, अब चरस और गांजे का सेवन किया जा सकता है और यौन शोषण नहीं हो रहा है। उम्मीद है यह साल काफी अच्छा होगा।' बता दें कि हार्वीं विंस्टन पर हॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद दुनिया भर में सोशल मीडिया पर #metoo नाम से कैंपेन चलाया गया।
 



 

golden globes 2018 check full winners list
big little lies

एक्ट्रेस निकोल किडमैन को टीवी फिल्म 'बिग लिटिल लाइज' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं एलिजाबेथ मॉस को द हैंडमेड्स टेल में उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस, टीवी सीरीज के लिए अवॉर्ड दिया गया गया। दोनों की कहानी यौन शोषण से लड़ने वाली महिलाओं की हैं जो विजेता बनती हैं। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
golden globes 2018 check full winners list
Golden Globe awards 2018

यहां देखें अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट:

बेस्ट परफार्मेंस एक्टर, मोशन पिक्चर- जेम्स फ्रांको (द डिजास्टर आर्टिस्ट)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, मोशन पिक्चर- सैम रॉकवेल (थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड इविंग, मिसौरी)
बेस्ट डायरेक्टर- गुइलेर्मो डेल तोरो (शेप ऑफ वॉटर)
बेस्ट एक्ट्रेस, टीवी फिल्म- निकोल किडमैन (बिग लिटिल लाइज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, टीवी फिल्म- एलेग्जेंडर स्कार्सगार्ड (बिग लिटिल लाइज)
बेस्ट एक्ट्रेस, टीवी सीरीज, ड्रामा- एलिजाबेथ मॉस (द हैंडमेड्स टेल)
बेस्ट एक्टर, टीवी सीरीज, ड्रामा- स्टरलिंग के. ब्राउन (दिस इज अस)
बेस्ट एक्ट्रेस, टीवी सीरीज, म्यूजिकल या कॉमेडी- अजीज अंसारी (म्यूजिक ऑफ नन)
बेस्ट टीवी सीरीज, ड्रामा- द हैंडमेड्स टेल
बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म- इन द फेड (जर्मनी, फ्रांस
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म- कोको
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, टीवी सीरीज- लॉरा डर्न (बिग लिटिल लाइज)

विज्ञापन
golden globes 2018 check full winners list
Golden Globe awards 2018

हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी 1944 को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed