फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Justin Bieber: दोस्तों संग पार्टी करती दिखीं हेली बीबर, जस्टिन नहीं हुए शामिल; क्या खत्म नहीं हुई खटपट?

Sun, 25 May 2025 08:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 25 May 2025 08:53 PM IST
सार

हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर अक्सर ही कंट्रोवर्सी का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में ही जस्टिन अपनी ही वाइफ पर एक टिप्पणी करने के लिए ट्रोल हुए। इस पूरे मामले के बीच जस्टिन की पत्नी हेली बीबर अपने दोस्तों संग पार्टी करती दिखीं। इस पार्टी में सिंगर जस्टिन नजर नहीं आए। 

विज्ञापन
Hailey Bieber Attend Friend Kylie Jenner Party Amid Husband Justin Bieber Controversial Remark
जस्टिन बीबर, हैली बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम@haileybieber

टीनएज में ही एक्ट्रेस-सिंगर सेलिना गोमेज से जस्टिन का अफेयर हुआ। इन दाेनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे लेकिन कुछ सालों बाद ये अलग हो गए। साल 2018 में जस्टिन ने हैली नाम की मॉडल से शादी कर ली। दोनों एक खुशहाल जिंदगी भी जी रहे हैं लेकिन हाल ही में इनके बीच मनमुटाव देखने को मिला। इसकी वजह कहीं ना कहीं जस्टिन ही बने हैं। 

Hailey Bieber Attend Friend Kylie Jenner Party Amid Husband Justin Bieber Controversial Remark
सिंगर जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम @justinbieber

जस्टिन ने कही दिल दुखाने वाली बात 
पिछले दिनों जस्टिन बीबर ने अपने फैंस को बताया कि एक बार उन्होंने हेली बीबर से कहा था कि वह कभी भी वोग मैगजीन के कवर पर नहीं आ सकती हैं। इस बात के लिए जस्टिन सॉरी बोलते हुए भी दिखे। दरअसल, हाल ही में हेली वाेग मैगजीन के कवर पर नजर आईं। हेली के लुक को फैंस ने सराहा है। 

Hailey Bieber Attend Friend Kylie Jenner Party Amid Husband Justin Bieber Controversial Remark
काइली जेनर के साथ पार्टी करती हेली बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम@kyliejenner

दोस्तों संग पार्टी करती दिखीं हेली 
जस्टिन के कमेंट के बाद हेली बीबर हाल ही में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखीं। वह अपनी करीबी दोस्त काइली जेनर की पार्टी में शामिल हुईं। दोनों साथ में खूब एंज्वॉय करती दिखीं। इस पार्टी में हेली के साथ जस्टिन नजर नहीं आए। 

ये खबर भी पढ़ें: Justin Bieber: पैपराजी से परेशान सिंगर जस्टिन बीबर, बोले, ‘इसे रोका जाना चाहिए’; साझा किया वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hailey Bieber Attend Friend Kylie Jenner Party Amid Husband Justin Bieber Controversial Remark
जस्टिन बीबर और हेली बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम@haileybieber

तलाक की अफवाह भी आई सामने
पिछले दिनों जस्टिन बीबर और हेली बीबर के तलाक की अफवाह भी सुनने को मिली थी। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जस्टिन ने इन बातों को गलत बताया। वह बताते हैं कि पत्नी हेली के साथ जाे तलाक की अफवाहें चल रही हैं, इस पर जो कुछ भी लिखा जा रहा है, वह सब ब्लाइंड आइटम हैं यानी सिर्फ झूठ है। जस्टिन ने यह भी कहा कि ऐसी बातें उन्हें काफी दुख पहुंचाती हैं। 

विज्ञापन
Hailey Bieber Attend Friend Kylie Jenner Party Amid Husband Justin Bieber Controversial Remark
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम @justinbieber

जस्टिन बीबर का करियर फ्रंट 
जस्टिन के करियर फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपने नए एल्बम पर काम कर रहे हैं। इस बात की जानकारी भी सिंगर ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। यह कैनेडियन सिंगर जितना फेमस दुनिया भर में हैं, उतना ही पॉपुलर भारत में भी है। ‘बेबी बेबी…’ जैसे कई और गाने जस्टिन के भारतीय फैंस के बीच फेमस हैं।  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed