फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Robert Downey Jr Birthday: आयरनमैन के लिए तीसरी पसंद थे अभिनेता, जानें पहले किनको ऑफर हुई थी फिल्म

Sat, 04 Apr 2020 01:10 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 04 Apr 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Robert Downey Jr Birthday Special: he was not first or second choice for Marvel superhero Iron Man
रॉबर्ट डावनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार रॉबर्ट डावनी जूनियर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रॉबर्ट डावनी जूनियर की फैन फॉलोइंग विदेश के साथ ही साथ अपने देश में भी देखने को मिलती है। हो सकता है कि बहुत से दर्शक रॉबर्ट डावनी जूनियर को उनके असली नाम से नहीं बल्कि आयरन मैन के नाम से जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रॉबर्ट डावनी जूनियर  सुपरहीरो फिल्म आयरन मैन के लिए पहली पसंद नहीं थे।

Robert Downey Jr Birthday Special: he was not first or second choice for Marvel superhero Iron Man
Iron Man 3 - फोटो : twitter

रॉबर्ट डावनी जूनियर के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते हैं कि मार्वेल की सुपरहिट फिल्म सीरीज के किरदार आयरन मैन के लिए रॉबर्ट डावनी जूनियर पहली पसंद नहीं थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और आज रॉबर्ट डावनी जूनियर आयरन मैन के किरदार से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।

Robert Downey Jr Birthday Special: he was not first or second choice for Marvel superhero Iron Man
Tom Cruise - फोटो : social media

दरअसल आयरन मैन के किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज थे। याद दिला दें कि रॉबर्ट डावनी जूनियर  उस वक्त तक सिनेमा का बड़ा नाम नहीं थे। ऐसे में मेकर्स को आयरन मैन किरदार के लिए एक बड़ा नाम चाहिए था। लेकिन टॉम क्रूज को फिल्म की स्क्रिप्ट कुछ खास पसंद नहीं आई और उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Robert Downey Jr Birthday Special: he was not first or second choice for Marvel superhero Iron Man
सैम रॉकवेल - फोटो : सोशल मीडिया

टॉम क्रूज के बाद भी ये फिल्म रॉबर्ट डावनी जूनियर के खाते में नहीं गई बल्कि सैम रॉकवेल को ऑफर की गई। लेकिन इस बार भी बात नहीं बन पाई और आखिरकार ये किरदार रॉबर्ट डावनी जूनियर को मिल गया। वैसे याद दिला दें कि सैम रॉकवेल फिल्म आयरन मैन के दूसरे पार्ट में जस्टिन हैमर के किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन
Robert Downey Jr Birthday Special: he was not first or second choice for Marvel superhero Iron Man
iron man - फोटो : social media

गौरतलब है कि आयरन मैन के अलावा भी रॉबर्ट डावनी जूनियर कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का दमखम दिखा चुके हैं। अभिनेता की लिस्ट में शरलॉक होम्स, किस किस बैंग बैंग, द जज, ड्यू डेट, द सोलोइस्ट सहित कई फिल्में शुमार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed