अमेरिकी-जर्मन मॉडल हिडी क्लम (Heidi Klum) में बीते दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण जैसे लक्षण दिखाई दिए थे जिसके बाद से उन्होंने अपना टेस्ट करावाया है। साथ ही अपने आस पास रहने वाले लोगों से दूरी भी बना ली है। ह बीती 14 मार्च को अमेरिका गॉट टैलेंट के सेट पर शूट के दौरान बीमार हो गईं थीं। इस बीच हिडी क्लम (Heidi Klum) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति को किस करती नजर आ रही हैं।
इस मॉडल ने खास अंदाज में किया पति को KISS, कोरोना वायरस के टेस्ट के रिजल्ट का है इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि आपको घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि हिडी ने खास अंदाज में अपने पति को किस किया है ताकि इस खतरनाक वायरस का संक्रमण उनके पति के पास न जा पाए। वायरल हो रहे इस वीडियो में हिडी अपने पति टॉम कॉलिट्ज को कांच के जरिए किस कर रही हैं। इस वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
A post shared by Heidi Klum (@heidiklum) on
इस वीडियो को शेयर करते हुए हिडी ने लिखा है- 'आप सभी की तरह, मैं भी पूरे हफ्ते से बीमार हूं। मेरे पति अभी टूर से लौटे हैं, कुछ दिनों से बीमार महसूस कर रहे हैं। जब तक कोरोनावायरस टेस्ट का रिजल्ट नहीं आता हम सुरक्षित रहने के लिए अलग रह रहे हैं। हम नहीं चाहते कि यह संक्रमण दूसरों तक फैले। मैं उन्हें किस करना चाहती हूं लेकिन ऐसे समय में आपको याद रखना होता है कि आप जिनसे प्यार करते हो उन्हें सुरक्षित रखने के लिए क्या जरूरी है।'
उन्होंने लिखा है- कृपया अधिकारियों की बात मानें, घर पर रहें और सभी से शारीरिक दूरी बना कर रखें। खासतौर पर तब जब आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं। इससे पहले हिडी ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह कह रही थीं- बुखार, कफ, जुकाम जैसा महसूस हो रहा है। इसलिए मैं घर पर ही रहूंगी ताकि किसी और को मेरी वजह से समस्या न हो। मैं उम्मीद करती हूं यह महज कोल्ड ही हो। मैंने कोरोना का टेस्ट करवाने की कोशिश की लेकिन नहीं करवा पाई। हिडी क्लम पिछले कुछ दिनों से अमेरिका गॉट टैलेंट में नजर नहीं आ रही हैं।
हिडी से पहले ऑस्कर विनर एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा में में कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। उनका इलाज चल रहा है। चीन से फैले कोरोनावायरस ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा दिया है। भारत भी इस खतरनाक वायरस की चपेट में है। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को प्रसार को रोकने के लिए फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संक्रमण को महामारी घोषित कर दिया है।