किसी भी इंसान के लिए सफलता हासिल कर ऊचाइयों तक पहुंच जाना आसान नहीं होता। हर कोई अपने-अपने स्तर पर संघर्ष करके ही आगे बढ़ता है। आज हम आपको ऐसे अभिनेता के बारे में बता रहे हैं जिनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब गुजारा करने के लिए और अपनी ट्यूशन फीस भरने के लिए उन्हें अपना खून बेचना पड़ता था। बात यहां तक आ पहुंची थी कि एक बार इन्होंने खुदकुशी तक करने का मन बना लिया था लेकिन आज ये एक बड़े सुपरस्टार हैं और इनकी कमाई जानकर आपके पैरों तले जमीन भी खिसक सकती है। आइए जानते हैं इस अभिनेता के बारे में ...
कामयाबी: खून बेचकर ट्यूशन फीस भरता था यह सितारा, अब कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, आज की इस रिपोर्ट में बात कर रहे हैं हॉलीवुड के सुपरस्टार एश्टन कचर की। आज के समय में एश्टन जितनी कमाई करते हैं उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। 2014 में इन्हें फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स में शुमार किया था। लेकिन सफलता के इस पड़ाव तक पहुंचने की राह एश्टन के लिए आसान नहीं रही। उन्होंने जैसे दिन देखे वो शायद किसी और नहीं देखे होंगे।
एश्टन का एक छोटा भाई है माइकल। जब एश्टन मात्र 13 साल के थे तो उनके भाई का हार्ट ट्रांसप्लांट किया जाना था। भाई के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए एश्टन को कहीं से भी हार्ट नहीं मिल पा रहा था। भाई की हालत बद्दतर होती जा रही थी। ऐसे में एश्टन इस कदर निराश हो गए कि जिस अस्पताल में उनके भाई भर्ती थे उसी की बिल्डिंग से छलांग लगाकर खुदकुशी करने पहुंच गए। एश्टन को लगा कि उनके बाद उनका हार्ट उनके भाई को लगा दिया जाएगा। इसका खुलासा एश्टन ने एक इंटरव्यू में भी किया था।
एश्टन की तकलीफें यहीं खत्म नहीं हुईं। जब वो 16 साल के थे तो उसी दौरान उनके माता-पिता का तलाक हो गया। इससे स्थिति और बिगड़ गई। पैसों की किल्लत जो पहले से थी वो और ज्यादा बढ़ गई। बात यहां तक आ गई कि एश्टन को गुजारा करने के लिए और पढ़ाई करने के लिए खून तक बेचना पड़ता था। इसी चक्कर में उन्होंने एक दिन अपने कजिन भाई के साथ अपने स्कूल में घुसकर पैसे चोरी करने की भी कोशिश की।
भाई के इलाज के चक्कर में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लोवा में दाखिला भी लिया लेकिन वहां से भी उन्हें उनकी हरकतों की वजह से निकाल दिया गया। लेकिन इतनी सारी मुश्किलों और कठिनाइयों ने एश्टन कचर को तपाकर कुंदन बना दिया। आज एश्टन कचर का सिर्फ नाम ही काफी है। लाखों लड़कियां उन पर फिदा हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वाले एश्टन ने फिल्मों के अलावा टीवी में भी काम किया। बल्कि उन्होंने अपना डेब्यू भी टीवी से ही किया। आज फिल्मों से तो एश्टन की अच्छी कमाई है ही इसके अलावा उन्होंने कई तरह के स्टार्ट-अप खोले हुए हैं जिनसे उनकी कमाई अरबों में है। एक फोन कंपनी तक ने उन्हें अपना प्रोडक्ट इंजीनियर बना रखा है।