फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avengers: Infinity War के एक्टर से हुई बड़ी भूल, लाइव चैट के दौरान Leak कर दिया फिल्म का पोस्टर

Wed, 29 Nov 2017 01:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Wed, 29 Nov 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
Hollywood Film Avengers Infinity War Teaser Released
Avengers Infinity War

स्पाइडरमैन कभी गलती नहीं करता। पर इस बार जाने-अनजाने उनसे ऐसी चूक हो गई जिसने करोड़ों फैन्स का दिल खुश कर दिया। 21 वर्षीय ब्रिटिश एक्टर टॉम हॉलैंड यानी स्पाइडर मैन ने 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' का 'कॉन्फिडेंशियल' पोस्टर जारी कर दिया। साथ ही ये भी खुलासा कर दिया कि फिल्म किस दिन रिलीज होगी।

Hollywood Film Avengers Infinity War Teaser Released
Avengers Infinity War

दरअसल, इंस्टाग्राम पर फैन्स से लाइव चैट के दौरान उन्होंने फिल्म में अपने को-एक्टर मार्क रुफ्फालो यानी 'हल्क' का एक बॉक्स खोल दिया जिसमें एक पोस्टर रखा था। उन्होंने फैन्स को वह पोस्टर दिखा दिया। फिर उनकी नजर उसी बॉक्स में रखी एक कागज पर पड़ी जिस पर गोपनीय लिखा हुआ था। यानी गलती से टॉम हॉलैंड ने फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया!


Hollywood Film Avengers Infinity War Teaser Released
Avengers Infinity War

मजेदार बात ये है कि फिल्म मेकर्स ने अब तक इससे जुड़ी कोई भी जानकारी लीक होने नहीं दी थी। कहा जा रहा है कि टॉम की ये 'गलती' फिल्म की मार्केटिंग स्ट्रैटिजी का ही एक हिस्सा थी। वजह चाहे जो भी हो फिल्म का यह पहला टीजर 'एवेंजर्स' के फैन्स के लिए काफी मायने रखती है। इस फिल्म में पहली बार सभी सुपरहीरो साथ आ रहे हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Film Avengers Infinity War Teaser Released
Avengers Infinity War

फिल्म 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' में आयरन मैन, थॉर, द हल्क, कैप्टेन अमेरिका, ब्लैक विडो, हॉकआई, विजन, स्पाइडरमैन की वापसी हो रही है। इस बार इन्हें 'गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी' के सुपरहीरो का भी साथ मिला है। ये तमाम सुपरहीरो मिलकर थानोस और उसकी सेना से भिड़ेंगे जो धरती को तबाह करना चाहता है।

विज्ञापन
Hollywood Film Avengers Infinity War Teaser Released
Avengers Infinity War

'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' से पहले इस सीरीज की दो फिल्में- 'द एवेंजर्स' (2012) और 'एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन' (2015) आई थी। इस सीरीज की आखिरी फिल्म साल 2019 में रिलीज होगी जिसकी शूटिंग साथ-साथ की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed