{"_id":"60927c4fde178e75b22f0be8","slug":"jennifer-aniston-urges-fans-to-help-india-fight-covid-19-pandemic-says-spread-the-awareness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: भारत की मदद के लिए आगे आईं जेनिफर एनिस्टन, लोगों से की खास अपील","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कोरोना संक्रमण: भारत की मदद के लिए आगे आईं जेनिफर एनिस्टन, लोगों से की खास अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 May 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जेनिफर एनिस्टन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में कोरोना महामारी तेजी से अपने पैर पसार रही है और भारतीय इससे लगातार जंग लड़ रहे हैं। संकट की इस घड़ी में सभी लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और इस मुश्किल वक्त में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही हॉलीवुड सेलेब्स भी भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। अब हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन ने लोगों से कोविड-19 से जंग लड़ रहे भारत की मदद करने की अपील की है।
2 of 5
जेनिफर एनिस्टन का इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : Instagram
जेनिफर एनिस्टन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लोगों से मदद के लिए आगे आने की गुहार लगाई है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'भारत पर कोरोना संक्रमण की एक भयानक दूसरी लहर छा गई है। पिछले पांच दिनों से संक्रमण के नए मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। आपको केवल मदद करने के लिए डोनेट ही नहीं करना बल्कि आपके पास जो भी प्लैटफॉर्म है उससे जागरुकता फैलाएं।'
3 of 5
कैटी पेरी और कैमिला कैबेलो
- फोटो : Instagram
भारत की मदद के लिए पहले भी कई हॉलीवुड सेलेब्स आगे आ चुके हैं। इसके पहले हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी और कैमिला कैबेलो ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लोगों से मदद करने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कैटी पेरी
कैटी पेरी ने अपने फैंस ने योगदान देने की अपील करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें लिखा था, 'आपने भारत में मची तबाही के बारे में सुना होगा। हर दिन कोविड के मामलों की संख्या एक नया विश्व रिकॉर्ड बना रहा है। एनपीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 386,453 केसों के साथ भारत पीक पर आ गया है। 'मेरे दोस्त भारत में अस्पतालों तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं। अगर आप मदद करना चाहें तो मदद करने पर विचार करें। लिंक मेरे बायो में है।'
विज्ञापन
5 of 5
कैमिला कैबेलो
- फोटो : Instagram
सिंगर कैमिला कैबेलो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया और कोरोना महामारी के चलते भारत की स्थिति पर दुख जताया। कैमिला ने कैप्शन में कुछ लोगों को टैग करते हुए लिखा था कि, 'भारत को कोरोना संक्रमण की विनाशकारी दूसरी लहर का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते भारत को बचाने में मदद करने के लिए संसाधनों और सहायता की बेहद जरूरत है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।