फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेडिंग एलबमः जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी को पूरे हुए दो साल, अभिनेत्री ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें

Sun, 02 May 2021 10:44 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 02 May 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Joe jonas and sophie turner celebrated their second wedding anniversary share unseen photos on Instagram
सोफी टर्नर, जो जोनस - फोटो : Instagram
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के जेठ और गायक जो जोनस ने हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर से शादी की थी। उनकी शादी लॉस वेगास के एक चैपल में करीबी लोगों के बीच हुई थी। अपनी शादी के दो साल पूरे होने पर सोफी और जो ने शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं हैं। इन तस्वीरों में जो और सोफी बेहद खुश दिखाए दे रहे हैं। वहीं उनके परिवार दोस्तों के साथ साथ फैंस ने भी उन्हें ढेरों बधाईयां दी।
Joe jonas and sophie turner celebrated their second wedding anniversary share unseen photos on Instagram
जो जोनस, सोफी टर्नर - फोटो : Instagram

जो और सोफी टर्नर से सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई दी। गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार सोफी टर्नर से फोटो साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी 2 ईयर्स वेडिंग एनिवर्सिरी'। वहीं गायक जो जोनस ने भी लिखा, 'शादी के 2 साल, लव यू बब'।


View this post on Instagram

A post shared by Sophie Turner (@sophiet)

Joe jonas and sophie turner celebrated their second wedding anniversary share unseen photos on Instagram
जो जोनस, सोफी टर्नर - फोटो : Instagram

जहां एक तरफ निक और प्रियंका की शादी बेहद धूमधाम से की गई थी तो वहीं जो और सोफी ने अपनी शादी को साधारण और खूबसूरत तरीके से करने का फैसला किया था। हालांकि दोनों ही शादियां बेहद शानदार तरीके से आयोजित हुई थी। वहीं सोफी और जो की तस्वीरें बता रही हैं कि ये कपल एक दूसरे से कितना प्यार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joe jonas and sophie turner celebrated their second wedding anniversary share unseen photos on Instagram
सोफी टर्नर, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं। इस तस्वीर में प्रियंका और सोफी बाथरोब मे भागती नजर आ रही हैं। ये एक बेहद रैंडम तस्वीर हैं जिसमें देवरानी जेठानी हंसती खिलखिलाती नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में सोफी टर्नर भारत आईं थीं और उन्होंने भी हर रस्म में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Joe jonas and sophie turner celebrated their second wedding anniversary share unseen photos on Instagram
जो जोनस, सोफी टर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं जिसमें सोफी और जो पूल में एक दूसरे को गले लगाए, शानदार पोज देते नजर आए। एक तस्वीर में सोफी फूलों का गुलदस्ता लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed