सब्सक्राइब करें

San Sebastian Film Festival: जॉनी डेप को मिलने जा रहा है लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 69वें सेन सेबेस्टियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट में होंगे सम्मानित

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 10 Aug 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Johnny Depp will be awarded by lifetime achievement award at 69th san sebastian international film fest
जॉनी डेप - फोटो : Social media

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर जॉनी डेप लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होने जा रहे हैं। उन्हें ये पुरस्कार 69 वें सेन सेबेस्टियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट में मिलेगा। आपको बता दें कि जॉनी डेप ने अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हॉलीवुड सिनेमा को दी हैं। पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन फिल्म से मशहूर हुए इस अभिनेता को आज हर कोई जानता है। द टूरिस्ट, ट्रांसेंडेंस जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में इस अभिनेता ने बेहतरीन भूमिका निभाई। इस कारण आज देश दुनिया में इनके करोड़ों फैंस हैं। जॉनी डेप को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। इस अभिनेता के इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जॉनी डेप विश्व के काफी लोकप्रिय एक्टर हैं। हालांकि अपनी पूर्व पत्नी संग विवादों के कारण वे पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। इस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस विवाद के चलते उन्हें कई बड़ी फिल्मों से बाहर निकाल दिया गया है।

Trending Videos
Johnny Depp will be awarded by lifetime achievement award at 69th san sebastian international film fest
जॉनी डेप - फोटो : Social media

अपनी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के साथ चल रहे विवादों के कारण उन्हें कई बड़ी फ्रेंचाइजियों की फिल्मों से हाथ धोना पड़ा है। वार्नर ब्रोज और फैंटास्टिक बीस्ट्स जैसी बड़ी फिल्मों से भी उन्हें निकाल दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny Depp will be awarded by lifetime achievement award at 69th san sebastian international film fest
जॉनी डेप - फोटो : Social media

वहीं अब स्पेन के सेन सेबेस्टियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट ने ये अनाउंस किया है कि वह हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देने जा रहा है। ये काफी खास अवार्ड है, जो सिनेमा जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है। 

Johnny Depp will be awarded by lifetime achievement award at 69th san sebastian international film fest
जॉनी डेप - फोटो : Social media

स्पेन के सेन सेबेस्टियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट ने इस अवार्ड के लिए सोमवार को उनके नाम का अनावरण किया। इस दौरान संस्था ने बताया कि जॉनी आज के आधुनिक सिनेमा में काफी टैलेंटेड एक्टर हैं। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। 

विज्ञापन
Johnny Depp will be awarded by lifetime achievement award at 69th san sebastian international film fest
जॉनी डेप - फोटो : Social media

58 साल के जॉनी डेप को यह अवार्ड इसी साल 22 सितंबर को मिलने जा रहा है। इस अवार्ड को उन्हें सेन सेबेस्टियन में ही दिया जाएगा। 69 वां सेन सेबेस्टियन फिल्म फेस्टिवल 17 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान कई और कलाकारों को भी विभिन्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed