{"_id":"5ce0a3a8bdec22075b0c01c8","slug":"julia-roberts-walk-naked-foot-on-red-carpet-in-cannes-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब 'कान फेस्टिवल' में नंगे पैर पहुंची ये एक्ट्रेस, 4 साल पहले की घटना को बताया वजह","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जब 'कान फेस्टिवल' में नंगे पैर पहुंची ये एक्ट्रेस, 4 साल पहले की घटना को बताया वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 19 May 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जूलिया रॉबर्ट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कान फिल्म फेस्टिवल 2019 की धूम पूरी दुनिया में मच रही है। भारत से प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने यहां अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। सोनम कपूर, हुमा कुरैशी, डायना पैंटी जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी यहां नजर आईं। वहीं हॉलीवुड की कई एक्ट्रेसस ऐसी रहीं जो यहां अपनी ड्रेस से ज्यादा इन वजहों से छाई रही हैं।
2 of 5
जूलिया रॉबर्ट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 के कान फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स ने पहली बार दस्तक दी थी। वे फिल्म 'मनी मॉन्स्टर' की स्क्रीनिंग के चलते इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान वह अरमानी के ब्लैक गाउन में नजर आई थीं। इसके साथ डायमंड नैकलेस उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था, लेकिन जब इस इवेंट में लोगों की नजरें जूलिया के पैरों पर गई तो वे हैरान रह गए।
3 of 5
जूलिया रॉबर्ट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जूलिया नंगे पैर ही कान के रेड कार्पेट पर पहुंच गई थीं। वहां, मौजूद लोगों को एक पल को भी यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर जूलिया ने ये जानबूझकर किया या फिर वे यहां कुछ नया ट्रेंड शुरू करना चाहती हैं, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति साफ हो गई। वैनिटी फेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री जुलिया ने साल 2015 में हुई एक घटना के चलते यह फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जूलिया रॉबर्ट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, साल 2015 में 50 लड़कियों का एक समूह कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्म 'कैरोल' की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचा था, लेकिन उन्हें यहां इसकी परमिशन नहीं दी गई। इसका कारण था कि इन सभी ने हाई हील्स सैंडल नहीं पहनी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेस्टिवल से जुड़े प्रशासन ने भी इस मामले पर चुप्पी साधी रखी थी। गौरतलब है कि सभी महिलाओं से कान्स के रेड कार्पेट पर हाई हील्स पहनने की डिमांड की जाती रही है।
विज्ञापन
5 of 5
जूलिया रॉबर्ट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि जूलिया ने इस बात का विरोध जताने के लिए रेड कार्पेट पर नंगे पैर आने का फैसला लिया था। खास बात ये है कि अभिनेत्री अपनी शादी में भी विरोध जताने के चलते नंगे पैर ही पहुंची थीं। जूलिया के अलावा एमिली ब्लंट और क्रिस्टन स्टीवर्ट जैसी अभिनेत्रियों ने भी कान्स के इन नियमों को बेबुनियाद बताया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।