सब्सक्राइब करें

Hollywood: किम कार्दशियन ने पेट डेविडसन के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर ऑफिशियल की रिलेशनशिप, कान्ये वेस्ट ने दी प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 14 Mar 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
Kim Kardashian share a photo with Pete Davidson on Instagram, make their relationship official
किम कार्दशियन और डेविडसन - फोटो : Instagram @ kimkardashian

किम कार्दशियन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में किम ने अपनी और पेट डेविडसन की रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। कीम ने दोनों की रोमांटिक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसके बाद से फैंस और दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Trending Videos
Kim Kardashian share a photo with Pete Davidson on Instagram, make their relationship official
किम कार्दशियन और डेविडसन - फोटो : सोशल मीडिया

किम से रिश्ता टूटने के बाद से ही कान्ये वेस्ट लगातार किम की जिंदगी में वापस आने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किम ने लॉस एंजेलिस कोर्ट से अपने स्टेट्स को सिंगल करवाने के लिए लिखित अनुमित मांग ली थी। कोर्ट के उन्हें सिंगल घोषित करते ही शनिवार को किम ने पेट डेविडसन के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर अपने नए रिश्ते का एलान कर दिया है। पोस्ट पर किम की बहन क्लोई कार्दशियन ने ‘आई लव दिस’ कहकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kim Kardashian (@kimkardashian)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kim Kardashian share a photo with Pete Davidson on Instagram, make their relationship official
किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

किम के फोटो शेयर करने के बाद कान्ये वेस्ट ने इंस्टा पर वीडियो डालकर किम पर निशाना साधा। वेस्ट ने कहा कि उन्हें बच्चों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। वहीं, बच्चों की ज्वाइंट कस्टडी होने के बाद भी उनको संडे सर्विस में नहीं आने दिया। वेस्ट ने इसके बाद ये भी कही कि वह आगे बढ़ चुके हैं और किम को अपने जीवन में वापस नहीं चाहते। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ye (@kanyewest)

Kim Kardashian share a photo with Pete Davidson on Instagram, make their relationship official
किम कार्दशियन और पेट डेविडसन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, किम ने बुधवार को पहली बार पेट डेविडसन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। किम ने डेविडसन के साथ फिल्म नहीं करने की बात स्वीकार की थी। इससे पहले जब कान्ये वेस्ट ने एक वीडियो निकाला, जिसमें डेविडसन जैसे एक कार्टून को दफनाया गया था तो डायरेक्टर जेम्स गन ने ट्वीट कर डेविडसन की तारीफ की थी। किम ने उस ट्वीट को लाइक किया था और डेविडसन के सपोर्ट में सामने आई थी।

विज्ञापन
Kim Kardashian share a photo with Pete Davidson on Instagram, make their relationship official
किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट अपने बच्चों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि किम और कान्ये के चार बच्चे हैं, जिनमें नॉर्थ, बेटा सैंट, बेटी शिकागो और बेटा साम शामिल है। किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी और सात साल बाद दोनों अलग हो गए। कान्ये से पहले किम दो बार शादी कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed