{"_id":"5b76972042c7921847487a08","slug":"magda-and-darius-danced-on-varun-dhawan-and-alia-bhatt-song-in-so-you-think-you-can-dance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण और आलिया के गाने पर अमेरिकन रियलिटी शो के कंटेस्टेंट जमकर नाचे, वीडियो वायरल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
वरुण और आलिया के गाने पर अमेरिकन रियलिटी शो के कंटेस्टेंट जमकर नाचे, वीडियो वायरल
Fri, 17 Aug 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा और संगीत दुनिया के कोने-कोने में मशहूर है। बॉलीवुड की फिल्मों को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण चीन में भारतीय फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता है। केवल फिल्में ही नहीं हिंदी गानों को भी विदेशों में उतना की पसंद किया जाता है, जितना की फिल्मों को। हिंदी गानों को लेकर विदेशियों के बीच बढ़ती लोकप्रियता का एक उदाहरण हाल में अमेरिका के डांसिंग रियलिटी शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस' में देखने को मिला।
2 of 4
इन दिनों अमेरिका में डांस शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस' का सीजन 15 काफी सुर्खियों में है। इस शो में सभी जोड़ियां अपनी-अपनी डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों को जीतती भी दिख रही हैं। लेकिन उस समय शो में मौजूद जज और दर्शक हैरान हो गए जब मैग्डा और डेरियस नाम के एक कपल कंटेस्टेंट ने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के टाइटल सॉन्ग पर जमकर ठुमके लगाए।
3 of 4
'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' गाने पर डांस करता हुए मैग्डा और डेरियस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायल हो रहा है। उनके इस डांस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। बात करें इन दिनों के डांस की तो मैग्डा और डेरियस ने बिल्कुल भारतीय अंदाज में इस गाने पर डांस करने की कोशिश की है। खास बात यह है कि यह दोनों कंटेस्टेंट भारतीय लिबास में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद भी आई थी। फिल्म टाइटल सॉन्ग साल 2017 का सबसे सुपरहिट गानों में से एक है। देव नेगी, नेहा कक्कर, मोनाली ठाकुर और इक्का ने गाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।