Megan Fox: हॉलीवुड स्टार मेगन फॉक्स के घर से आई खुशखबरी, मिसकैरेज का गम भुलाकर फिर बनी मां
Megan Fox: हॉलीवुड स्टार मेगन फॉक्स ने गर्भपात के एक साल बाद मशीन गन केली के साथ गर्भावस्था की घोषणा की है। इस बात से उनके प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगन फॉक्स और मशीन गन केली का परिवार बड़ा होता जा रहा है। अमेरिकी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी गर्भावस्था की खबर साझा की। 38 वर्षीय मेगन अपने चौथे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं, जबकि यह उनके साथी MGK के साथ उनका पहला बच्चा है। यह खुशखबरी लगभग एक साल बाद आई है जब उन्होंने गर्भपात के बारे में खुलकर बात की थी।
मेगन ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरों साझा की हैं। पहली तस्वीर में मेगन फॉक्स काले तेल में लिपटी हुई नजर आ रही हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस खास तस्वीर को मेगन ने MGK को टैग किया है। अगली तस्वीर एक सकारात्मक प्रेग्नेंसी टेस्ट की है।
सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि यह मेगन का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट है, लेकिन इंसटाग्राम पर उनको 21.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इस खास पोस्ट को शेयर करते हुए मेगन ने लिखा, "कुछ भी वास्तव में कभी नहीं खोया जाता है। वापस स्वागत है।" इसके बाद एक बच्चे का चेहरा और लाल दिल वाला इमोजी बनी हुई है।
Devi Basu Birthday: बिपाशा बसु-करण की बेटी हुईं पूरे 2 साल की, देवी का गाना गाते क्यूट वीडियो हुआ वायरल