फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्द से कराहती अस्पताल पहुंचीं ये सिंगर, चली गई दांयी आंख की रोशनी

Mon, 20 May 2019 11:26 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Mon, 20 May 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
mel b went hospital after going tottally blind
मेल बी - फोटो : सोशल मीडिया

गायिका मेलेन जैनी ब्राउन उर्फ मेल बी बॉच्ड लेजर सर्जरी करने के बाद अपनी दांयी आंख से देख नहीं पा रही हैं। आंखों में तकलीफ होने के चलते वह अस्पताल पहुंची थीं जहां उन्हें पता चला कि वह आंख की रोशनी खो चुकी हैं। इस वजह से अब 'द स्पाइस गर्ल्स बैंड' के टूर को लेकर आशंका भी बढ़ने लगी है।

mel b went hospital after going tottally blind
मेल बी - फोटो : सोशल मीडिया

थेसन डॉट यूके के अनुसार, लंदन के मरफिल्ड आई हॉस्पिटल के सूत्रों मुताबिक कि वह एक आंख पर पट्टा पहनकर यहां पहुंची थीं और कहा : "मैं कुछ भी नहीं देख सकती हूं- मैं पूरी तरह से अंधी हो गई हूं।' इस दौरान उन्हें बहुत दर्द भी हो रहा था। बता दें कि 43 वर्षीय मेल बी,  स्केरी स्पाइस के नाम से भी मशहूर है। 

mel b went hospital after going tottally blind
मेल बी - फोटो : सोशल मीडिया

गायिका की हालत को देखते हुए उन्हें ल्यूटन और डंसटेबल अस्पताल के नेत्र विज्ञान विभाग में रेफर कर दिया गया। लेकिन वह वहां से टूर के लिए अपने समूह के साथ अभ्यास में शामिल होने के चलते चली गईं। डाक्टर्स का मानना है कि उन्हें  दवाओं के साथ-साथ गहन उपचार की भी जरूरत है, लेकिन इसके लिए उन्हें अस्पताल आना-जाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mel b went hospital after going tottally blind
मेल बी - फोटो : सोशल मीडिया

खबर है कि मेल घबराई हुईं थी और वह कुछ भी नहीं देख पा रही थीं, वह दर्द से चिल्ला भी रही थीं। एक सूत्र ने कहा, 'मेल की हालत बहुत खराब थी। अन्य लड़कियां और उनके मैनेजर काफी चिंतित हो रहे थे। वह अपने एक सहायक को साथ लेकर अस्पताल पहुंची थीं।

विज्ञापन
mel b went hospital after going tottally blind
मेल बी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि द स्पाइस वर्ल्ड 2019 टूर में 46 वर्षीय गेरी हॉर्नर, 43 वर्षीय एमा बंटन और 45 वर्षीय मेलानी चिशोल्म परफॉर्म करेंगी। इसमें समूह की लीड सदस्य विक्टोरिया बेकहम नहीं रहेंगी। इस टूर में 'वानाबे', '2 बिकम 1' और 'मामा' जैसे हिट गानों पर परफॉर्मेंस दी जाएंगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed